Featured Posts

Breaking

Thursday, 12 March 2020

नेपाल सीमा पर हरियाणा जा रही बस में 9 करोड़ की चरस पकड़ी,

नेपाल सीमा पर हरियाणा जा रही बस में 9 करोड़ की चरस पकड़ी, 

ड्राइवर समेत दो तस्कर गिरफ्तार

 उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुधवार रातप्राइवेट बस से 31 किलो 370 ग्राम चरस बरामद की। इसकी कीमत 9 करोड़ रुपए आंकी गई है।

 बस नेपाल से यात्रियों को लेकर हरियाणा जा रही थी। एसएसबी ने बस के ड्राइवर व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने दो चरस तस्करों को पकड़ा, पूछा माल से कहां से मिला तो तस्कर बोले- आपके सिपाही ने हमें बेची थी

नारकोटिक्स कंट्रोल रूम लखनऊ के अधिकारियों ने बहराइच में रुपईडीहा स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी के अधिकारियों को नेपाल से भारत में चरस की खेप आने की सूचना दी। इस पर कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बुधवार रात 11 बजे के आसपास सघन चेकिंग शुरू की। एसएसबी के जवान और नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी नेपाल से आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। देर रात एक प्राईवेट बस नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करता हुए दिखी।

एसएसबी के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, नरकोटिक्स विभाग के रामेश्वर दास, इंटेलिजेंस आफिसर सुरेंद्र कुमार ने जवानों के साथ बस की तलाशी शुरू की तो छत और डिक्की में बोरों में काला पदार्थ मिला। जिसकी जांच के बाद चरस के तौर पर पुष्टि हुई।

अधिकारियों ने बस (एचआर 68बी 9192) को कब्जे में ले लिया। कमांडेंट ने बताया कि बोरों से 31 किलो 370 ग्राम चरस बरामद हुई है। चरस की खेप नेपाल से हरियाणा भेजी जा रही थी। चरस तस्करी के आरोप में ड्राइवर नेपाल के दांग जिला के बेलताकुरा तुलसीपुर वार्ड नंबर 11 उरई निवासी ज्ञानचंद्र और तिलक सुनार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में नौ करोड़ रूपए बतायी जा रही है।

गिरफ्तार चालक के पास हरियाणा का भी है पहचान पत्र

एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बस चालक के पास नेपाल के साथ हरियाणा का भी पहचान पत्र है। वह हरियाणा राज्य के पंचकुला मकान नंबर 92 सेक्टर 12 का भी पहचान पत्र है। पंचकुला पुलिस से भी चालक के बारे में जानकारी ली जा रही है।

नेपाल सीमा पर हरियाणा जा रही बस में 9 करोड़ की चरस पकड़ी,
एसएसबी की गिरफ्त में आरोपी तस्कर।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I