राप्ती सागर ट्रेन में बैठे 85 लोगों की सेन्ट्रल स्टेशन पर उतार कर सबकी हुई जांच,
सभी के हाथों पर लगी होम क्वारेंटाइन की मुहर
गुरुवार देर शाम गोरखपुर जा रही राप्ती सागर सुपरफास्ट ट्रेन मेंबैठे लोगों की सूचना कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन के अफसरों को मिली।इसके बाद अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी के आते ही जनरल कोच में छुपे सभी 85 लोगों को उतारा गया और सोशल डिस्टेंसिंग के बीच जांच की गई।कोरोना की संभावना के न मिलने पर सभी को होम क्वारंटाइन की मुहर लगाई गई। इनमें से 25 लोगों को मुहर लगाने के बाद गाड़ी के साथ गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन के डायरेक्टर हिंमाशु शेखर उपाध्याय, आरपीएफ प्रभारी पीके ओझा, जीआरपी थाना प्रभारी राम मोहन राय को सूचना मिली कि झांसी रेलवे स्टेशन पर तिरुवंतपुरम से गोरखपुर जा रही यात्री गाड़ी राप्ती सागर सुपरफास्ट ट्रेन में 110 लोगों को उतारा गया है। इनमें से जांच के बाद 85 लोगों को जिला प्रशासन की संस्तुति लेते हुए आगे के लिए रवाना किया गया है।
इस ट्रेन को खाली गोरखपुर ले जाया जा रहा था।
जानकारी के आधार पर सीटीएम हिमांशु शेखर, आरपीएफ, जीआरपी, एलआईयू के अफसर व कर्मी डाक्टरों की टीम के साथ प्लेटफार्म नम्बर एक पर पहुंचे और गाड़ी के आने का इंतजार करने लगे।
गाड़ी जैसे ही सेन्ट्रल प्लेटफार्म पर रुकी, उसमें सवार सभी लोगों को उतारा गया। सावधानी के बीच प्लेटफार्म पर बैठाकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई। जांच में किसी के भी वायरस संक्रिमत न होने बात सामने आई। जिसके बाद सभी के हाथों में होम क्वारंटाइन की मुहर लगाई गई।
सेंट्रल स्टेशन के अफसरों ने बताया कि जिन लोगों को यहां पर रोका गया है, उसमें से अधिकतर आईआरसीटीसी से सम्बद्ध पैंट्री कार कर्मचारी हैं। इन सभी की जांच के बाद उनके हाथों में होम क्वारंटाइन की मुहर लगा दी गई है।
जो कानपुर व आसपास के हैं उनमें 60 लोगों को इनके गंतव्य स्थानों तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इन सभी को होम क्वारंटाइन के दौरान अपने घरों में रहने की हिदायत भी दी गई है।
source https://www.bhaskar

No comments:
Post a Comment