Featured Posts

Breaking

Monday, 9 March 2020

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 60 साल बाद प्रीमियर लीग के एक सीजन में चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी को हराया

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 60 साल बाद प्रीमियर लीग के एक सीजन में चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी को हराया

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में रविवार देर रात मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मैनचेस्टर सिटी को 2-0 से शिकस्त दी।

यूनाइटेड ने 60 साल (1960-61) बाद एक सीजन में सिटी और चेल्सी को हराया है। 18 फरवरी को ही यूनाइटेड ने चेल्सी के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की थी। सिटी के खिलाफ एंथोनी मार्शल ने 30वें मिनट में पहला गोल किया। जबकि दूसरा और विजयी गोल स्कॉट मैक्टोमिने ने इंजरी टाइम (90+6 वें मिनट) में गोल किया।

यूनाइटेड इस सीजन के सभी टूर्नामेंट में 10 मैच से हारी नहीं है। टीम के मैनेजर ओले गुनर सोल्सजियर ने दिंसबर 2018 में पद संभाला था। तब से टीम की यह लगातार सबसे ज्यादा मैच में जीत है।

अंक तालिका में यूनाइटेड 5वें नंबर पर

इस जीत के साथ यूनाइटेड 29 मैच में 45 अंक के साथ 5वें नंबर पर पहुंच गया है। टीम ने 12 मैच में जीत दर्ज की है। 8 मुकाबले हारे और 9 ड्रॉ खेले हैं। वहीं, हार के बावजूत मैनचेस्टर सिटी 57 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार है। टीम ने 28 में से 18 मैच जीते हैं। 7 हारे और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। प्रीमियर लीग की अंक तालिका लिवरपूल 82 पॉइंट के साथ शीर्ष पर है।

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 60 साल बाद प्रीमियर लीग के एक सीजन में चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी को हराया
मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्कॉट मैक्टोमिने (बाएं) ने इंजरी टाइम में गोल किया।

https://ift.tt/38zxtIX

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I