Featured Posts

Breaking

Monday, 30 March 2020

मुख्यमंत्री योगी ने 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में भेजे 611 करोड़ रुपए,

मुख्यमंत्री योगी ने 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में भेजे 611 करोड़ रुपए

कई लोगों से बात भी की

लॉकडाउन के बीच रोजी-रोटी का संकट है। इस स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मनरेगा योजना के तहत राज्य के 27.5 लाख श्रमिकों के बैंक खाते में 611 करोड़ रूपए ट्रांसफर किए हैं।

सीएम ने कई मनरेगा श्रमिकों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए सीधी बात की और उन्हें योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- यह धनराशि उन मजदूरों के लिए कितनी महत्वपूर्ण है? यह पलायन कर रहे मजदूरों को देखकर समझ सकते हैं।केंद्र व राज्य सरकार 80 लाख मनरेगा मजदूरों के लिए निशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था कराएगी। कहा-उज्जवला योजना में 3 माह तक मुफ्त सिलेंडर की व्यवस्था भी सरकार करा रही है।जन धन योजना में भी 500 रुपए तीन माह तक देने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

सीएम ने कहा- मुझे प्रसन्नता है कि जब पूरी दुनिया कोरोना से डरी है, तब ग्राम विकास और एसबीआई ने मिलकर रुपए का ट्रांसफर किया है। आज का यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। 2019-20 में 24 करोड़ 32 लाख मानव दिवस मनरेगा के अंतर्गत रोजगार सृजन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। आज एक बड़ा कार्य हुआ है

मुख्यमंत्री योगी ने 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में भेजे 611 करोड़ रुपए,
मनरेगा श्रमिकों से बात करते सीएम योगी।
वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए श्रमिक सीएम से हुए रूबरू।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I