गाजियाबाद से 150 यात्रियों को लेकर बस पहुंची कानपुर;
थर्मल स्क्रिनिंग के बाद सबके हाथों पर लगेगी क्वरेंटाइन की मुहर
कोरोनावायरस की वजह से पूरे देश में 21 तक लॉकडाउन रखा गय है। इसके चलते दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में रहने वाले लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए काफी परेशान थे। गाजियाबाद में शनिवार को एक वॉल्वो बस 150 यात्रियों को लेकर कानपुर पहुंची।24 घंटे से भूखे यात्रियों को जिला प्रशासन ने लंच पैकट मुहैया कराया गया। बस सवार यात्रियों की थर्मल स्क्रिनिंग कराने के लिए मेडिकल टीम को बुलाया गया है। कोरोना जांच के बाद होम क्वारंटाइन मुहर लगाई जाएगी। यदि इस जांच कोई संदिग्ध पाया गया तो उसके सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा।
दरअसल, 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली , गाजियाबाद और नोयडा में रहने वाले मजदूर अब अपने गांव और शहरों की तरफ पलायन करना शुरू कर दिया । इस पलायन से सरकार की मुश्किलों को बढा दिया है। बड़ी सख्या में लोग पैदल ही अपने शहरों के लिए निकल पड़े है।
एसीएम फर्स्ट आरपी मौर्या के मुताबिक यह बस गाजियाबाद से जिला प्रशासन की अनुमति के बाद आई है। बस चालक के पास जो अनुमति पत्र है वो कानपुर और लखनऊ का है। यह बस अभी कानपुर पहुंची है इसमें लगभग 150 सवारियां हैं। सभी यात्री कल से भूखे थे सभी को भोजन दिया गया हैं। डॉक्टरों को बुलाया गया है वो जांच करने के लिए आ रही है। जांच होने के बाद ही जाने दिया जाएगा।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment