Featured Posts

Breaking

Friday, 20 March 2020

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 13 और 14 मार्च को कानपुर में मामा के घर फैमली फंक्शन में हुईं थीं शामिल,

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 13 और 14 मार्च को कानपुर में मामा के घर फैमली फंक्शन में हुईं थीं शामिल, 

लगभग 60 लोग कार्यक्रम में शामिल थे



बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 13 और 14 मार्च को कानपुर में मामा के घर फैमली फंक्शन में हुईं थीं शामिल,
कानपुर. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोनावारयस से संक्रमित पायी गईं हैं। उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। कनिका कपूर बीते 13 और 14 मार्च को कानपुर अपने मामा के घर रूकी थीं। 

जानकारी के मुताबिक कनिका एक फैमली फंक्शन में शामिल होने के लिए आई थीं। इस दौरान उन्होंने फैमली मेंम्बर के साथ एक फोटो भी ली थी जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित विष्णुपुरी के कल्पना अर्पाटमेंट में रहने वाले विपुल टंडन कनिका कपूर के मामा है । रिश्तेदार के घर पर फैमली फंक्शन में लगभग 50 से 60 लोग मौजूद थे। जब रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि कनिका कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है तो रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया है।

हीं जानकारी के बाद से कानपुर के लोगों मे भी दहशत हैं। फिलहाल कानपुर में अभी तक एक भी कोरोनावायरस के एक भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।इसके साथ ही कल्पना अर्पाटमेंट के लोग भी दहशत में आ गए है। फिलहाल इस मामले में कनिका के रिश्तेदार और अर्पाटमेंट के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

किसी भारतीय सेलिब्रिटी में कोरोनावायरस होने का पहला मामला

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को सामने आए कोरोना के 4 नए मामलों में उनका केस भी शामिल हैं। कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। 

वे 15 मार्च को लंदन से लौटी थीं। यहां एक अपार्टमेंट में रुकीं और ताज होटल में एक पार्टी में शामिल हुईं। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। अब स्वास्थ्य विभाग पार्टी में शामिल बाकी लोगों का पता लगा रहा है। सभी की जांच की जाएगी। अगर उनमें कोरोना के लक्षण नजर आए तो उन्हें अलग रखा जाएगा।

कानपुर में कनिका के मामा के घर खींची गई यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I