योगी सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया,
रामपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार भी हटाए गए
सपा सांसद आजम खां को रामपुर में दर्ज 80 से अधिक मामलों में से 8 में जमानत मिलने के बाद अब वहां के पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। योगी सरकार नेरामपुर के एसपी को हटा दियाहै।शनिवार देर रात सरकार ने 12 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है।5 आईपीएस का ट्रांसफर, रंधावा क्राइम ब्रांच भेजे गए, आईजी एयरपोर्ट डीसीपी संजय भाटिया लेंगे उनकी जगह
विश्वजीत महापात्रा को पुलिस महानिदेशक विशेष जांच उत्तर प्रदेश लखनऊ, सुनील कुमार गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक दूरसंचार लखनऊ, अशोक कुमार सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात औररवि जोसेफ को अपर पुलिस महानिदेशक जीएसओ लखनऊ बनाया गया है।
ज्योति नारायण को पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था), एन रविंद्र को पुलिस महानिदेशक (प्रोविजनिंग एवं बजट), विजय प्रकाश को पुलिस महानिरीक्षक (फायर सर्विस) उत्तर प्रदेश के पद पर तैनाती मिली है। धर्मवीर को पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड लखनऊ, मनोज कुमार सोनकर को सेनानायक आठवीं बटालियन पीएसी मेरठ और सूर्यकांत त्रिपाठी को सेनानायक 44 वीं बटालियन पीएससी मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महापात्रा इससे पहले डीजी रूल्स एंड मैन्युल्स, सुनील गुप्ता डीजीपी के स्टाफ अफसर, अशोक कुमार सिंह एडीजी साइबर क्राइम, रवि जोजफ लोक्कू एडीजी सुरक्षा थे। ज्योति नारायण केंद्र से वापस लौटे हैं, जबकि एन रविन्दर आइजी फायर सर्विस, विजय प्रकाश आइजी रेलवे, धर्मवीर आइजी सीबसीआइडी, मनोज कुमार सोनकर डीजीपी से सम्बद्ध और सूर्यकांत त्रिपाठी एसपी एटीसी सीतापुर के पद पर तैनात
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment