Featured Posts

Breaking

Thursday, 5 March 2020

आगरा में जूता कारोबारी के परिवार के छह लोगों में पुष्टि; पुणे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, 10 हजार की स्क्रीनिंग,

आगरा में जूता कारोबारी के परिवार के छह लोगों में पुष्टि; पुणे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, 10 हजार की स्क्रीनिंग, 

2 स्कूलों में छुट्टी

 पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान से आई रिपोर्ट में आगरा के रहने वाले जूता कारोबारी के परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हो गई है। इन सभी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।

बीते मंगलवार को उन्हें आगरा से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसके वर्मा ने बताया कि, जूता कारोबारी के संपर्क में आए 25 लोगों के सैंपल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ भेजे गए थे। बुधवार शाम को रिपोर्ट मिली। किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

इटली से लौटा था जूता कारोबारी का परिवार





दरअसल, दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में आया मरीज आगरा में हरिपर्वत थाना इलाके के खंदारी निवासी अपने दो जूता कारोबारी रिश्तेदारों के साथ इटली गया था। ये सभी 25 फरवरी को भारत लौटे। आगरा वाले दोनों रिश्तेदार अपने शहर चले गए। दो मार्च को दिल्ली वाले शख्स में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई।

दिल्ली वाले रिश्तेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन दोनों कारोबारियों और इनके परिवार और स्टाफ के 13 लोगों की जांच कराई गई, इनमें से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया। साथ ही क्रास चेकिंग के लिए सैंपल पुणे भेजा गया था। जिसमें भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बाकी इस परिवार के 7 लोगों को उनके घर में रखा गया है। अगले 14 दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

10 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों के घर के तीन किमी की परिधि में सर्वे चलाया। दो दिन के भीतर 12 कॉलोनी के करीब 10 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई। सभी को लक्षण, बचाव की जानकारी दी गई है। यह भी कहा गया कि, यदि किसी में लक्षण मिले तो उसकी सूचना तत्काल जिला अस्पताल को दी जाए। साथ ही विदेश यात्रा समेत अन्य जानकारी कर रिपोर्ट बनाई जा रही है।


अभिभावकों में अनजाना डर, फाइव स्टार होटल बंद

वजीरपुरा रोड स्थित सेंट पीटर्स और सेंट फेलिक्स में संक्रमित परिवार के बच्चे पढ़ते थे। उन स्कूलों में लगातार अभिभावकों को अपने बच्चों में संक्रमण का डर सता रहा है। बुधवार को अवकाश घोषित कर दोनों स्कूल की साफ सफाई की गई पर इसके बाद भी अभिभावक संतुष्ट नही हैं।

उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन बच्चों की जिम्मेदारी भी नहीं ले रहा है। कोरोना का वायरस 14 दिन से ज्यादा जीवित रहता है तो एक दिन में स्कूल विसंक्रमित कैसे हो जाएगा? कोरोना वायरस के डर से प्रशासन ने बुधवार रात आगरा के पांच सितारा होटल क्रिस्टल समोवार प्रीमियर को अनिश्चितकाल के लिए बन्द करवा दिया।


आज अवकाश घोषित, आगे प्रशासन जैसा कहेगा, वैसा करेंगे

सेंट फेलिक्स के फादर डॉमनिक जार्ज ने बताया कि उन्होंने स्कूल को पूरी तरह साफ करवाया है और प्रशाशन को जानकारी देने के बाद ही स्कूल ओपन किया गया है। आज अभिभावकों को चिंता हो रही थी तो हमने उनके अनुसार 48 घण्टे तक वायरस के असर की बात को सुनकर आज भी स्कूल की छुट्टी कर दी है। आगे प्रशासन के आदेश पर ही कोई कार्रवाई होगी, अन्यथा स्कूल की पढ़ाई जारी रहेगी।

आगरा में जूता कारोबारी के परिवार के छह लोगों में पुष्टि; पुणे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, 10 हजार की स्क्रीनिंग,
आगरा में बच्चों को मास्क पहनाकर उन्हें स्कूल भेज रहे अभिभावक।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I