जांबाजों में दिखाया शौर्य; स्वदेशी तकनीकी से बने हथियारों ने किया सामरिक शक्ति का प्रदर्शन,
तस्वीरों में देखिए
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 5 से 9 फरवरी तक चलने वाले डिफेंस एक्सपो में 70 देशों की रक्षा उपकरण बनाने वालीं 172 और भारत की 857 कंपनियां अपने कौशल व सामरिक शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं।यहां वृंदावन में एशिया का सबसे बड़ा हथियारों का मेला लगाया गया है। थल, वायु व जलसेना के सैनिक विषम परिस्थितियों में आतंकियों से किस तरह निपटा जाता है, इसका हैरतअंगेज प्रदर्शन कर रहे हैं। डिफेंस एक्सपो 5 से 7 फरवरी तक आमंत्रित लोगों के लिए खुलेगा जबकि 8-9 फरवरी को इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा। आम लोगों को भारत की बढ़ती सैन्य ताकत देखने को मिलेगी।
source https://www.bhaskar.com















No comments:
Post a Comment