Featured Posts

Breaking

Friday, 7 February 2020

कांग्रेस सेवा देल के शिविर में सावरकर को लेकर बांटी गई विवादित पुस्तक,

कांग्रेस सेवा देल के शिविर में सावरकर को लेकर बांटी गई विवादित पुस्तक, 

बताया गया सांप्रदायिक मानसिकता वाला व्यक्ति

 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे माघ मेले में कांग्रेस सेवा दल की तरफ से कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। इस शिविर में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के बीच वीर सावरकर को लेकर एक पुस्तक बांटी गई है, जिसमें उन्हें सांप्रदायिक मानसिकता वाला व्यक्ति बताया गया है।

इस बीच सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने भी कहा है कि यह किताब तथ्यों के अधार पर छापी गई है। हम सावरकर को वीर नहीं मानते।



इस मामले में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि ये किताब तथ्यों के आधार पर छापी गई है। भाजपा वाले सावरकर को वीर मानते होंगे, हम इन्हें वीर नहीं मानते।16 पन्ने की ये विवादित पुस्तक जगत पब्लिकेशन अकबर रोड नई दिल्ली से प्रकाशित है। इसकी कीमत 10 रुपए है। माघ मेले में कांग्रेस सेवा दल का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है।

कांग्रेस सेवादल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बांटी गई पुस्तक

माघ मेले में लगे सेवा दल के प्रशिक्षण शिविर में सावरकर को लेकर विवादितपुस्तक बांटी गई है। 'वीर सावरकर कितने वीर' शीर्षक से ये पुस्तक लिखी गई है। पुस्तक में कहा गया है कि विनायक दामोदर सावरकर साम्प्रदायिक मानसिकता वाले व्यक्ति थे। इसमें सावरकर के नाथू राम गोडसे से संबंधों का दावा किया गया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस पुस्तक पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। ये विचारधारा की लड़ाई है। दो पक्ष हैं। सही क्या है, यह लोग तय करेंगे।
कांग्रेस सेवा देल के शिविर में सावरकर को लेकर बांटी गई विवादित पुस्तक,
माघ मेले में कांग्रेस सेवा दल के शिविर में सावरकर को लेकर बांटी गई पुस्तक


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I