अलीगढ़ में धरने पर बैठे 700 लोगों को पुलिस ने नोटिस भेजा,
संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी
जिले में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में दिल्ली गेट थानाक्षेत्र में ईदगाह के निकट अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 700 से अधिक लोगों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से पूछा है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों ना की जाए?एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा- अगर प्रदर्शनकारी संतोषजनक जवाब नहीं देते तो उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की औपचारिकता शुरू कर दी जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेटविनीत कुमार सिंह ने बताया कि जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है।
बुधवार को प्रदर्शनकारियों के बीच घुस गया था सांड
बुधवार को धरने में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक आवारा सांड प्रदर्शनकारियों के बीच घुस गया, जिससे 20 वर्षीय एक युवती घायल हो गई। मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने किसी तरह सांड को भीड़ से बाहर खदेड़ा। वहां महिलाओं के साथ बच्चे भी थे। घटना में कुछ अन्य महिलाओं को मामूली चोट आईहैं। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि सांड को जानबूझ कर भीड़ की ओर खदेड़ा गया ताकि प्रदर्शनकारियों को डराया जा सके।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment