मिड-डे मील बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, टीचरों ने बाहर फेंका तो हुआ धमाका;
छत से कूदकर भागे बच्चे
शहर में स्थित सेठ वासुदेव सहाय इंटर कॉलेज में मंगलवार की दोपहर मिड-डे-मील बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई।चीख-पुकार मचने पर पहुंचे अध्यापकों ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चों को कॉलेज भवन से बाहर किया और जलते सिलेंडर को मैदान में फिंकवाया,लेकिन तभी ब्लॉस्ट हो गया। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है। जान बचाने के लिए कुछ बच्चे छत से कूद गए थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।
इससे कॉलेजपरिसर में अफरा-तफरी मच गई,जिसके बाद अध्यापकों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को बाहर जाने का कहा। लेकिन, कुछ बच्चे स्कूल की छत पर चढ़ गए और जान बचाने की जुगत में छत से कूद गए तो वहीं कुछ बच्चे गेट की तरफ भागे। हालांकि इसमें किसी बच्चे को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
उधर, अध्यापकों ने दिलेरी दिखाते जलते सिलेंडर पर गीले बोरे को डालते हुए आग को बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग भड़कती जा रही थी। यह देख जलते हुए सिलेंडर को बीच मैदान में फेंक दिया,जिसके बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment