झाड़-फूंक के नाम पर एक साल तक महिला का करता रहा यौन शोषण,
लंबे समय से तलाश रही थी पुलिस
जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र की एक महिला से झाड़-फूंक के बहाने एक साल से यौन उत्पीड़न करने कामामला प्रकाश में आया है। आरोपी की पहचान सलेमपुर के देव शरण के रूप में हुई है।पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी।शनिवार को आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।वापी में कक्षा 4 की छात्रा की लाश घर में लटकती मिली, दुष्कर्म की आशंका
सीओ जयसिंहपुर के यहां दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने युवक पर झाड़-फूंक के नाम पर छेड़खानी,
बेहोशी के हालत में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने के साथ ही गर्भवती होने पर गर्भपात करने का आरोप लगाया था। गंभीर मामला होने के चलते मामले में सीओ के हस्तक्षेप पर मोतिगरपुर पुलिस ने केस दर्ज किया।
थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। शनिवार को सफलता हाथ लगी
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment