एएमयू के पूर्व उपाध्यक्ष ने बुर्का पहनकर लोगों को विरोध के लिए भड़काया,
पुलिस पहुंची तो भाग गयाशाहजमाल इलाके में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शुक्रवार देर रात अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर पहुंच गए। वहां पहुंचकर उसने टेंट लगाने और मंच बनाकर माइक से महिलाओं को संबोधन करने तैयारी शुरू कर दी।
पुलिस ने उसे रोका तो वह बुर्का पहनकर महिलाओं के बीच पहुंच गए। प्रदर्शन के बीच से ही उसनेफेसबुक से लाइव होकरधरने में मौजूद लोगों को उकसाना शुरू कर दिया। पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो वह साथियों सहित भाग गया।
पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोप है-सज्जाद के फेसबुक पर लाइव होने के बादअलग-अलग टुकड़ियों में जमालपुर, अमीर निशा, ऊपरकोट, रसलगंज आदि इलाकों से लोग भी समर्थन में आ गए।
देर रात तक धरना स्थल पर हजारों लोग जमे थे। इधर, रात 10 बजे करीब वहां छात्रनेता सलमान इम्तियाज भी पहुंच गए। सज्जाद लगातार फेसबुक लाइव करता रहा। बाद में वह अपने साथियों के साथ सामने खड़े अधिकारियों व पुलिस से बचकर धरनास्थल के पीछे चरखवालान के रास्ते वहां से निकल गया।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment