तिरंगे के रंग में पगड़ी पहन दूल्हे ने दुल्हन के गले में डाली वरमाला;
सीएए के समर्थन में नारे लगे
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) अब शादी के फेरों तक पहुंच गया है। सोमवार रात उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक अनोखा विवाह लोगों की जुबां पर है।दरअसल, तिरंगे के रंग दूल्हे ने पगड़ी पहन रखी थी। विवाह समारोह की सजावट के साथ फूलों की जयमाला को तीन रंगों में थी। यहां जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की पैरवी करते हुए फ्लैक्स लगाया गया था,जिसमें नवदंपती की तस्वीर थी।
यू कहें- विवाह समारोह के जरिए राष्ट्रवाद का संदेश दिया गया तो गलत नहीं होगा। जयमाल के समय बारातियों ने भारत माता की जय के उद्घोष किए और सीएए का समर्थन किया।
सीएए के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं ने किया प्रदर्शन; बोलीं- शाहीन बाग में जो धरने पर बैठे, वे राजनीति का शिकार
विवाह मंडप में देश भक्ति के तराने भी गूंजे। वहीं स्टेज पर फ्लेक्स लगाया गया था, उस पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग भी उठाई गई। जिस पर वंदेमातरम भी लिखा था। इस दौरान दूल्हा बने मोहित मिश्रा ने स्टेज से जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात कही और इसका पालन करने का भी संकल्प लिया। दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए राज्य मंत्री गुलाब देवी भी पहुंची थीं।
कार्ड पर छपवाया था सीएए व एनआरसी का संदेश
रोडवेज कर्मी अशोक मिश्रा ने बेटे की शादी के कार्ड पर सीएए व एनआरसी के समर्थन में संदेश छपवाया था। उन्होंने जिसे भी निमंत्रण कार्ड बांटा, उन्हें सीएए के बारें में जागरूक भी किया था। उन्होंने कहा- लोगों का सीएए और एनआरसी के विरोध का तरीका बिल्कुल गलतsource https://www.bhaskar.com


No comments:
Post a Comment