Featured Posts

Breaking

Tuesday, 4 February 2020

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म; ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा,

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म; ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा, 

पीड़ित के शरीर पर दांतों के गहरे जख्म मिले

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मंगलवार को आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि, पड़ोसी गांव के एक युवक ने खेत में बच्ची को दबोच लिया और दुष्कर्म करने लगा। तभी चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घेरकर आरोपित युवक को पकड़ लिया।

उसकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया है।



यह मामला कोखराज थाना इलाके के एक गांव का है। एक आठ साल की बच्ची मंगलवार को खेत गई थी। तभी वहां पड़ोसी गांव के एक युवक ने बलपूर्वक दबोच लिया। उसका मुंह दाबकर आरोपी पीड़ित को झाड़ियों की तरफ खींच ले गया।

जहां उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस बीच पीड़ित आरोपी के चंगुल से छूटने का प्रयास करती रही। उसने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को मौके से पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस के अलावा पुलिस अधीक्षक ने भी फील्ड यूनिट टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पीड़िता को अस्पताल भेजा है। पीड़िता की मां ने कहा- युवक ने बेटी के साथ हैवानियत की है। आरोपित युवक ने उसकी बेटी को कुछ इस कदर नोचा है कि उसके पूरे जिस्म पर दांत काटने के गंभीर निशान हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि घटना स्थल की जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के परिजनों के तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण व उपचार कराया जा रहा है।

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म; ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा,
कोखराज पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I