Featured Posts

Breaking

Tuesday, 4 February 2020

3 राज्यों के गर्वनर रह चुके अजीज कुरैशी समेत 8 पर केस दर्ज;

3 राज्यों के गर्वनर रह चुके अजीज कुरैशी समेत 8 पर केस दर्ज; 

बिना अनुमति निकाला था कैंडल मार्च

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ बिना अनुमति कैंडल मार्च निकालने पर लखनऊ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी समेत आठ नामजद व 40 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

अजीज ने बीते रविवार की शाम सीएए व एनआरसी के विरोध में कैंडल मार्च निकाला था। वहीं, रविवार शाम घंटाघर व बीबीगंज में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पुलिस ने सोमवार देर शाम चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रोका तो नारेबाजी करने लगे प्रदर्शनकारी





गोमती नगर थाना प्रभारी अमित दुबे ने बताया कि, अजीज कुरैशी करीब 40 समर्थकों के साथ रविवार देर शाम फन मॉल के पास डिगडिगा चौराहे पर सीएए के विरोध में कैंडल मार्च की अगुवाई कर रहे थे।

पूर्व राज्यपाल को धारा-144 प्रभावी होने का हवाला देकर विरोध जुलूस निकालने से मना किया गया। लेकिन वे नहीं माने। लोग एनआरसी व सीएए के विरोध में पोस्टर और तख्तियां लेकर सभी नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों पर काबू पाया।

 जिसके बाद पूर्व राज्यपाल के साथ जलील, महफूज, सलमान मंसूरी, वली मोहम्मद, रहनुमा खान, प्रियंका मिश्रा और सुनील लोधी समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 सीआरपीसी के तहतकेस दर्ज कर लिया गया।

19 दिनों से घंटाघर पर प्रदर्शन जारी, तीन गिरफ्तार

लखनऊ के घंटाघर परिसर में बीते 19 दिनों से सीएए के विरोध में शाहीन बाग की तर्ज पर महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। यहां प्रदर्शन करने वाले तीन लोगों को ठाकुरगंज पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया है।


इनके खिलाफ 25 जनवरी को केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा रविवार शाम सीएए के विरोध में बीबीगंज में प्रदर्शन करने पर नेतृत्वकर्ता फहीम उर्फ छोटू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एसआई जितेंद्र की तहरीर पर फहीम उर्फ छोटू के साथ 16 अन्य प्रदर्शनकारी महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है। फोटो व वीडियो से पहचान की जा रही है, जल्द अन्य को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

3 राज्यों के गर्वनर रह चुके अजीज कुरैशी समेत 8 पर केस दर्ज;
उत्तर प्रदेश के पूर्व गवर्नर अजीज कुरैशी।- फाइल


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I