Featured Posts

Breaking

Saturday, 29 February 2020

मेरठ में स्वाइन फ्लू से 3 की मौत, 2 महीने में 9 लोग गवां चुके जान,

मेरठ में स्वाइन फ्लू से 3 की मौत, 2 महीने में 9 लोग गवां चुके जान, 

17 पीएसी जवानों समेत 71 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

शनिवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित 3 लोगों की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मेरठ में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है, जबकि राज्य में अब तक इस बीमारी से 9 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 71 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है। वहीं, पीएसी के 17 जवानों को भी स्वाइन फ्लू ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जिन्‍हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 3 अन्य मरीजो की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। इसके बाद मेरठ में स्वाइन फ्लू से मारने वाले मरीजो का आंकड़ा 9 पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है- हम सभी मरीजों पर नजर बनाए हुए हैं। स्वाइन फ्लू मरीजो के टच में रहने वाले लोगों को टेमी फ्लू दे दी गई है।

इन जवानों के संपर्क में आए उनके परिजनों के अलावा करीब 441 अन्य पीएसी जवानों को प्राथमिकउपचार किया गया है।मेरठ में छठी वाहिनी पीएसी के 17 जवानों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। एक साथ स्वाइन फ्लू के 17 मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ी हुई है। सभी पीएसी के जवानों का मेडिकल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य महकमे ने छठी वाहिनी पीएसी में 441 जवानों की स्क्रीनिंग की है और सभी को अगले 10 दिनों तक बटालियन से बाहर ना जाने की हिदायत दी है। शुक्रवार को 26 में से 17 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मेरठ में स्वाइन फ्लू से 3 की मौत, 2 महीने में 9 लोग गवां चुके जान,
Death toll from swine flu reached 9 in Meerut, 71 people including 17 PAC jawans confirmed


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I