Featured Posts

Breaking

Wednesday, 5 February 2020

हैंडपंप का पानी पीकर 100 से ज्यादा लोग बीमार, 60 को पहुंचाया गया अस्पताल,

हैंडपंप का पानी पीकर 100 से ज्यादा लोग बीमार, 60 को पहुंचाया गया अस्पताल, 

डीएम ने जांच के लिए बनाई टीम

 उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के पलका गांव में इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी पीकर 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। इससे गांव में डर का माहौल है।

पेट दर्द व उल्टी शुरू होने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। 60 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जिलाधिकारी ने सीएमओ को स्वास्थ्य टीम गांव भेजकर पीड़ितों का उपचार करने का निर्देश दिया है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग व जल निगम की टीम भी गठित की है।



महोबा सदर तहसील के पलका गांव में लोगों के पेयजल के लिए सरकारी हैंडपंप है, जिसका प्रयोग ग्रामीण पीने के साथ खाना बनाने के लिए करते हैं।

गांव की 18 वर्षीय निर्मला को मंगलवार रात पेट दर्द की शिकायत हुई तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार किया गया। लेकिन बुधवार को अचानक गांव के तमाम लोगों को पेट दर्द व उल्टियां होने लगी। हर आयु वर्ग के 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए।

ग्राम प्रधान ब्रजलाल ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही बीमार ग्रामीणों का हाल जानने के लिए डीएम अवधेश तिवारी खुद जिला अस्पताल पहुंचे। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की मानें तो वे हैडपम्प के दूषित जल से ही बीमारी का शिकार हुए हैं। संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है।


हैंडपंप का पानी पीकर 100 से ज्यादा लोग बीमार, 60 को पहुंचाया गया अस्पताल,
बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I