गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा विधायक के बेटे की मौजूदगी में लगे आपत्तिजनक नारे
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गोवर्धन में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक कारिंदा सिंह के पुत्र सुनील सिंह की मौजूदगी में एनआरसी के समर्थन व नाथूराम गोडसे जिंदाबाद जैसे आपत्तिजनक नारे लगाए गए।भाजपा नेता सुनील सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि यात्रा का आयोजन उन्होंने नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों ने किया था। वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान वह कुछ समय के लिए शामिल हुए। इस दौरान भीड़ में से किसी ने आपत्तिजनक नारे लगा दिए।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment