गिरती अर्थव्यवस्था के बहाने केंद्र पर प्रवीण तोगड़िया का निशाना
बोले- आर्थिक तंगी से गुजर रहा देश, ये चिंताजनक
अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को मथुरा में थे। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के बहाने केंद्र की सरकार पर निशाना साधा।कहा- देश आज आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। ये चिंता का विषय है। उन्होंने सीएए को लेकर देशभर में चल रहे प्रदर्शनों को आमजन का अधिकार बताया।
कहा- आज 71वां गणतंत्र दिवस है। आज के दिन भारत को संविधान मिला था। देश का प्रधानमंत्री भी कानून से ऊपर नहीं है। संविधान की नजरों में सामान्य व्यक्ति और प्रधानमंत्री एक समान हैं। सामान्य व्यक्ति हत्या करेगा तो आजीवन कारावास होगा और अगर प्रधानमंत्री करेगा तो आजीवन कारावास होगा।
दरअसल, रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने गोवर्धन क्षेत्र के एक विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शिरकत की। लोगों ने माला एवं पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment