योगी सरकार ने यूपी में 'तान्हाजी' को किया टैक्स फ्री
अजय देवगन ने किया था अनुरोध
छत्रपति शिवाजी महाराज के परममित्र और मराठा सरदार तान्हाजी मालुसरे के जीवन पर बनी फिल्म 'तान्हाजी-द अनसंग वॉरियर' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। बताया गया है कि फिल्म के को-प्रड्यूसर और ऐक्टर अजय देवगन ने सीएम से इसके लिए अनुरोध किया था।
फिल्म को टैक्स-फ्री किए जाने की मांग काफी पहले से की जा रही थी जिसे मान लिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र में भी इसे टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही है। सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि तान्हाजी की वीरता और उनके त्यागपूर्ण जीवन से प्रेरणा प्राप्त कर सकें, इसलिए सीएम ने यह फैसला किया है।
महाराष्ट्र में भी टैक्स फ्री करने की मांग
वहीं, महाराष्ट्र भाजपा ने भी फिल्म को टैक्स-फ्री करने की मांग की है। भाजपाके प्रदेश अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा है कि तानाजी मालुसरे छत्रपति शिवाजी महाराज के परम मित्र थे। उनको 1670 में सिंहगढ़ की लड़ाई के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है, जहां उन्होंने मुगल किला रक्षक उदयभान राठौर के खिलाफ अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी, जिसने मराठाओं के विजय के मार्ग को प्रशस्त किया था।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment