Featured Posts

Breaking

Monday, 13 January 2020

प्रधान के जिला बदर पति ने चचेरे भाई की पीटने के बाद अलाव में झोंका,

 प्रधान के जिला बदर पति ने चचेरे भाई की पीटने के बाद अलाव में झोंका, 

हत्यारोपी पर दो जिलों में दर्ज 33 मुकदमे

प्रधान के जिला बदर पति ने चचेरे भाई की पीटने के बाद अलाव में झोंका,

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक गांव के प्रधानपति ने अपने चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ये मामला बदौसा थाना इलाके के पौहार जमुनियापुरवा गांव का है। आरोपी हत्यारा हिस्ट्रीशीटर है।

आरोप है कि, प्रधानपति ने अपने परिवार के साथ मिलकर सोमवार रात अलाव ताप रहे चचेरे भाई पर हमला कर दिया। जिससे वह अलाव पर गिर गया। शोर सुनकर पहुंचे परिवार ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार ने प्रधान, उसके पति समेत छह लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।


आरोप- गांजा तस्करी करता है प्रधान का परिवार







दरअसल, जमुनियापुरवा गांव की प्रधान सियादुलारी के पति छेदीलाल यादव की 48 वर्षीय चचेरे भाई उमादत्त के बीच जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। आरोप है कि, प्रधानपति गांजा तस्करी करता है। उसके खिलाफ बांदा व चित्रकूट जिले में लूट, हत्या, गिरोहबंदी के साथ एनडीपीएस, गुंडा एक्ट व जिला बदर जैसे कई केस दर्ज हैं। छह माह पहले पुलिस ने प्रधान के बेटे और भतीजे को गांजे के साथ पकड़ा था। उन लोगों को शक था कि, उमादत्त ने पुलिस को मुखबिरी की थी।

इस पर दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। रविवार की रात उमादत्त गांव के नजदीक निजी नलकूप पर अलाव ताप रहा था। आरोप है कि, प्रधान सियादुलारी, उसका पति छेदी लाल, बेटे आनंद, सोनू उर्फ आलोक, भतीजे लालजी उर्फ जय नारायण, रतिभान उर्फ राम नरेश आदि ने उसपर पीछे से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद उसे अलाव में झोंक दिया। इसके बाद उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस बोली- दिसंबर तक जिला बदर रहा आरोपी

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर वालों को जानकारी दी गई। रात में जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष नरेश कुमार प्रजापति भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और उमादत्त को यूपी-112 वाहन से सीएचसी पहुंचाया।


यहां से जिला अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार ने गांव पहुंच कर पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि रंजिश के चलते उमादत्त की हत्या की गई है। आरोपित प्रधान का पति छेदीलाल हिस्ट्रीशीटर है, उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में 33 मुकदमे दर्ज हैं। दिसंबर तक वह जिला बदर रहा है, उसकी तलाश की जा रही है।
source https://www.bhaskar.com

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।



No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I