Featured Posts

Breaking

Friday, 17 January 2020

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा- किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए सरकार उठा रही कई कदम

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा- किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए सरकार उठा रही कई कदम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शुक्रवार को किसान सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए बहुत से कदम उठा रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को हर हाल में मजबूत किया जाए।



लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि उप्र मेंकिसानों की आय को बढ़ाने के लिए सीएम ने बहुत काम किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम किया है।

सरकार ने एक लक्ष्य बना कर 2022 तक किसानों की आय बढ़ाने का काम शुरू किया है, इससे किसानों का फायदा होगा।किसान मजबूत हो यही सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार ने कई योजनाए शुरू की गई हैं।

किसानों को राहत देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां जल स्त्रोत भी है। जमीन भी उपजाऊ है।लोकसभा में बुंदेलखंड के जल व्यस्वस्था को लेकर कई सवाल उठे हैं। उस पर मुख्यमंत्री ने भी बहुत काम किया है।लखनऊ में दो दिन से बारिश हो रही है, जिससे किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकार किसानों को राहत देने के लिए काम कर रही है।

खेती किसानी से जुड़े संगठनों को मजबूत करने की जरूरत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि खेती किसानी से जुड़े उत्पादक संगठनों को मजबूत करने की बहुत जरूरत है।पहले उत्तर प्रदेश में चीनी मिलेंबन्द हो रही थी। पहले चीनी मील का मालिक और किसान दोनों परेशान थे, लेकिन आज उत्तर प्रदेश में नई चीनी मिलें लग रही हैं, यह सकारात्मक संदेश है। किसानों की आय बढ़ाने और किसानों की जिंदगी बदलने के लिए सरकार बहुत सारे काम कर रही है।

जब सरकार बनी थी तब हमारे समाने चुनौतियां थीं- योगी

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मेल में कहा कि जब मार्च 2017 में हमारी सरकार बनी थी तब हमारे सामने कई चुनौतियां थीं। किसान यहां से पलायन कर रहा था और परेशान भी था। हमने सबसे पहले आते ही किसानों के ऋण माफ करने की प्रक्रिया शुरू की। जिससे किसानों को राहत मिली।योगी ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं की भी स्थिति बहुत खराब थी।

योगी ने कहा कि किसानों के लिए हम कृषि विज्ञान केंद्र खोलने का काम कर रहे हैं। किसानों को अच्छे बीज मिले यह हमारी प्राथमिकता में है।पहली बार सीधे किसानों से क्रय करने की व्यवस्था की गई है।पहली बार आलू के समर्थन मूल्य देने का काम हमने शुरू किया गया है।गन्ना किसानों के लिए हमने चीनी मिलें खोली हैं। पहले चीनी मिल बेची जा रही थीं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा- किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए सरकार उठा रही कई कदम
किसान सम्मेन का उद्घाटन करते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और सीएम योगी आदित्यनाथ।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I