Featured Posts

Breaking

Friday, 17 January 2020

उप्र पुलिस की 'हमसफर' थ्री नॉट थ्री गणतंत्र दिवस पर होगी विदा

उप्र पुलिस की 'हमसफर' थ्री नॉट थ्री गणतंत्र दिवस पर होगी विदा

अब चुनौतियों से निपटेगी इंसास रायफल

उप्र पुलिस की 'हमसफर' थ्री नॉट थ्री गणतंत्र दिवस पर होगी विदा

75 सालों से उत्तर प्रदेश पुलिस की 'हमसफर' व 'शान' रही .303 (थ्री नॉट थ्री) अब बीते जमाने की बात हो जाएगी। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को परेड के साथ इसे विदाई दी जाएगी।

डीजीपी की तरफ से पुलिस कप्तानों को कहा गया है कि, वे थ्री नॉट थ्री के गौरवशाली इतिहास व इसकी खूबियों के बारें में विदाई परेड के दौरान बताएं। यूपी पुलिस के पास 58853 थ्री नॉट थ्री रायफल हैं।

इसका प्रयोग 1945 से हो रहा था। लेकिन अब पुलिस वालों के हाथ में इंसास रायफल होगी।

चुनौतियों से निपटने के लिए इंसास और एसएलआर रायफल से लैस होगी यूपी पुलिस




अब पुलिस के पास होंगे आधुनिक हथियार


पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि, गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मी .303 बोर रायफल का इस्तेमाल करेंगे। उसी दिन इस हथियार के प्रयोग बंद किए जाने की घोषणा होगी। उन्होंने बताया कि, साल 1995 में इस रायफल को पुलिस से वापस लेने का फैसला हुआ था। अधिकतर जिलों में इसकी जगह अन्य आधुनिक हथियार दिए गए थे। लेकिन अभी 14 जिलों के करीब 16 हजार 700 रायफलों का इस्तेमाल पुलिस कर रही थी।

प्रथम विश्वयुद्ध में अंग्रेजों ने किया था प्रयोग

44.5 इंच लंबी थ्री नॉट थ्री राफयल के बैरल की लंबाई करीब 25 इंच है। दो किमी मारक क्षमता वाली इस रायफल का प्रयोग प्रथम विश्वयुद्ध में पहली बार अंग्रेजों ने किया था। इस राइफल की बुलेट नौ इंच मोटी लोहे की चादर को भेदने तक की क्षमता रखती है।


इनकी जगह अब 63 हजार इंसास रायफल लेंगी। इंसास रायफल की लंबाई करीब 37.8 इंच और इसकी बैरल की लंबाई 18.3 इंच होती है। इसकी मारक क्षमता करीब 400 मीटर होती है। यूपी पुलिस के पास इंसास के अलावा 23 हजार एसएलआर रायफल भी हैं। पुलिस अब इंसास, एसएलआर व एके-47 जैसी अत्याधुनिक राइफल इस्तेमाल कर रही है।
गणतंत्र दिवस पर आखिरी बार .303 रायफल का इस्तेमाल करेंगे जवान।


source https://www.bhaska.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I