70 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, दो को भेजा जेल
धारा 144 के बीच कर रही थीं सीएए के विरोध में प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन कानून व राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में महिलाएं धरने पर बैठी हैं। लखनऊ में क्लॉक टॉवर के पास महिलाएं बैठकर सीएए व एनआरसी का विरोध कर रही हैं। वहीं, अलीगढ़ में एएमयू के आसपास क्षेत्र में महिलाओं ने धारा 144 के खिलाफ जाकर प्रदर्शन करने की कोशिश की।
जिसके बाद पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वाली 60-70 महिलाओं पर आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया। जबकि दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इस बात के मद्देनजर रविवार सुबह सीओ सिविल लाइन्स ने आरएएफ, पीएसी व सिविल पुलिस के साथ आसपास के क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वाली 60-70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धारा 188 में मामला दर्ज कर लिया है। जबकि 2 लोगों को जेल भेज दिया है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment