गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस के लिए जमीन देने वाले 500 किसानों को मुख्यमंत्री योगी ने सम्मानित किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शामगोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन देने वाले 500 किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- विकास को गति देने वाली योजनाओं में तेजी लाने के लिए सभी कासहयोग जरूरी है।
बगैर सभी के सहयोग के विकास की योजनाओं को गति नहीं मिल सकती है। उन्होंने व्यापारी, उद्यमी और किसानों के साथ सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है। साथ ही,'मेक इन गोरखपुर' नाम की पुस्तक का विमोचन भी किया
योगी ने कहा- बगैर सहयोग के विकास संभव नहीं है। सभी के सहयोग से ही पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस-वे को हमारी सरकार ने प्रस्तावित किया था। साल के अंत तकपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को शुरू करेंगे।गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जिन किसानों ने भूमि दी है, उनमें 500 किसानों को आमंत्रित किया गया है। किसानों के खाते में सीधे पैसा गया है। बीच में किसी प्रकार की दलाली और भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
उसके बाद किसान उनसे मिलने के लिए लखनऊ आए और बोले की जल्दी से एयरपोर्ट का निर्माण कराकर उनके क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाया जाए। जेवर वही जगह है, जब मैं वहां के किसानों से मिलने जाने लगा, तो मुझे मना किया गया। फिर भी मैं वहां गया। वहां के किसानों को मेरी बात समझ में आई।
source https://www.bhaskar.com
बगैर सभी के सहयोग के विकास की योजनाओं को गति नहीं मिल सकती है। उन्होंने व्यापारी, उद्यमी और किसानों के साथ सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है। साथ ही,'मेक इन गोरखपुर' नाम की पुस्तक का विमोचन भी किया
किसानों के खाते में जाएगा पैसा, कोई भ्रष्टाचार नहीं
योगी ने कहा- बगैर सहयोग के विकास संभव नहीं है। सभी के सहयोग से ही पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस-वे को हमारी सरकार ने प्रस्तावित किया था। साल के अंत तकपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को शुरू करेंगे।गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जिन किसानों ने भूमि दी है, उनमें 500 किसानों को आमंत्रित किया गया है। किसानों के खाते में सीधे पैसा गया है। बीच में किसी प्रकार की दलाली और भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
अब जेवर की पहचान बनेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
योगी ने कहा- जेवर में 3000 हेक्टेयर जमीन पर एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट को बनाना था। मैंने खुद जेवर जाकर किसानों से बात की और 4 गुना की जगह 2 गुने दाम पर किसान जमीन देने को तैयार हो गए।उसके बाद किसान उनसे मिलने के लिए लखनऊ आए और बोले की जल्दी से एयरपोर्ट का निर्माण कराकर उनके क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाया जाए। जेवर वही जगह है, जब मैं वहां के किसानों से मिलने जाने लगा, तो मुझे मना किया गया। फिर भी मैं वहां गया। वहां के किसानों को मेरी बात समझ में आई।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस पहले चार फिर छह लेन का होगा
योगी ने कहा- बगैर भूमि के उद्योग नहीं लगेंगे, तो हम पलायन नहीं रोक पाएंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर 5,876 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पहले 4, फिर बाद में इसे 6 लेन करेंगे। दो साल पहले तक गोरखपुर में एयर कनेक्टविटी नहीं थी। आज 8 फ्लाइट चल रही हैं। 10 साल पहले एयर इंडिया से बात करता था, तो अधिकारी कहते थे कि सवारी नहीं है। आज कहते हैं कि इतनी सवारी है कि और फ्लाइट लाए तो भी भर के जाएगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अगले महीने शुरू करने जा रहे हैं।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment