मायावती के 64वें जन्मदिवस पर कटा 64 किलो का केक
जिसके हाथ में जितना आया, उतना लूटकर खाया
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को अपना 64वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान मायावती ने भले ही केक न काटा हो, लेकिन इटावा में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
यहां जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों ने गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। वहीं केक कटते ही उसे लूटने की होड़ मच गई। कार्यकर्ता व तमाम बच्चे केक पर टूट पड़े और महज एक मिनटके भीतर लूट लिया। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
इसके बाद केक काटा गया। जिस पर अचानक ही भीड़ टूट पड़ी। जिसके हाथों में जितना आया, वह लूटकर ले गया। इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं के कपड़े भी खराब हो गए। अफरा तफरी मचने से मंच पर रखी कुर्सियां व मेज उलट-पलट गए। अनुशासन के लिए लगे वालंटियर्स को बल प्रयोग करना पड़ा।source https://www.bhaskar.com


No comments:
Post a Comment