Featured Posts

Breaking

Friday, 6 December 2019

अक्षय कुमार ने शेयर की डिटर्जेंट ब्रांड के ऐड शूट की फोटो,

अक्षय कुमार ने शेयर की डिटर्जेंट ब्रांड के ऐड शूट की फोटो

अक्षय कुमार ने शेयर की डिटर्जेंट ब्रांड के ऐड शूट की फोटो,
 अक्षय कुमार ने डिटर्जेंट पाउडर ब्रांड निरमा के लिए नया विज्ञापन शूट किया है। उन्होंने इसके सेट की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, "'दूध सी सफेदी निरमा से आए' हमारी यादों में शामिल है। निरमा परिवार का हिस्सा बनकर खुश हूं। आज इस विज्ञापन की शूटिंग की। आपको यह देखते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकता।" फोटो में अक्षय 'हाउसफुल 4' के बाला लुक में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने विग पहनी हुई है और वे अपना व्हाइट कॉस्टयूम दिखाते नजर आ रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस लुक को फनी बता रहे हैं तो कई इसमें उनके 'पृथ्वीराज' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' की झलक देख रहे हैं।

ट्विटर पर आए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा है, "हिलैरियस लुक पाजी।" एक अन्य यूजर का कमेंट हैं, "ये 'लक्ष्मी बॉम्ब' का लुक है या 'पृथ्वीराज चौहान' का?" एक यूजर का कमेंट है, "कैसे लग रहे हो आप अक्षय सर।" एक यूजर ने लिखा, "आ गया पृथ्वीराज।"एक अन्य यूजर का कमेंट है, "पृथ्वीराज की झांकी दिख रही है।" एक यूजर ने लिखा, "पृथ्वीराज...पीछे तलवार भी पड़ी है, उसी का सीन लग रहा है।"


वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही राज मेहता निर्देशित फिल्म 'गुड न्यूज' में करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ लीड रोल करते दिखाई देंगे। इसके अलावा, वे रोहित शेट्टी के निर्देशन में कॉप ड्रामा 'सूर्यवंशी' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं, जो अगले साल रिलीज होगी। 'लक्ष्मी बॉम्ब' और 'पृथ्वीराज' भी 2020 में सिनेमाघरों में आएंगी।source https://www.bhaskar.com




No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I