Featured Posts

Breaking

Tuesday, 17 December 2019

इंडियन नेशनल आर्मी की कहानी है 'द फॉरगॉटन आर्मी'

इंडियन नेशनल आर्मी की कहानी है 'द फॉरगॉटन आर्मी'

 60 करोड़ में कबीर खान ने बनाए हैं 5 एपिसोड
इंडियन नेशनल आर्मी की कहानी है 'द फॉरगॉटन आर्मी'
नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम भारत में अपने पांव जमाने के लिए पैसों की अंधाधुंध बारिश कर रहे हैं। अमेजन प्राइम इंडिया ने कबीर खान को महज पांच एपिसोड का वेब शो बनाने के लिए 60 करोड़ से ज्यादा का बजट दिया है। इस बात की पुष्टि शो से जुड़े उच्च पदाधिकारियों ने की है। वेब शो का नाम 'द फॉरगटन आर्मी' है। कबीर खान ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

यह शो कब से स्ट्रीम होगा, इसकी जल्द आधिकारिक घोषणा होनी है। लेकिन इसके गणतंत्र दिवस पर आने की संभावना है।पांच एपिसोड को बनाने में तकरीबन एक साल का लंबा वक्त लगा है। शूटिंग इस साल अप्रैल में खत्म हो गई थी। उसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन और वीएफएक्स पर छह महीने से ज्यादा का समय लगा है। लिमिटेड सीरीज होने के बावजूद मेकर्स ने इस वेब शो पर भारी भरकम खर्च किया है।

इससे जुड़े बाकी लोगों ने बताया- यह मूल रूप से इंडियन नेशनल आर्मी की जर्नी पर आधारित है। यह 1942-43 में के बैकड्रॉप पर है। सिंगापुर के युद्ध में जब आर्मी के लोग पकड़े गए थे, यह तब की कहानी है। तब जापानी सिपाहियों के साथ मिलकर आजाद हिंद फौज लोगों ने ज्वॉइन की थी, इसके बादइम्फाल गई और वहां भी जीत हासिल की।फौज फिर से बर्मा गई थीलेकिनअटककर रह गई थी। इसके बावजूदफिर जीत हासिल की थी।

मेकर्स ने इम्फाल, बर्मा के पहाड़ी इलाके दिखाने के लिए थाईलैंड का रुख किया। वहां पर तकरीबन एक महीने सैकडों जूनियर आर्टिस्ट के साथ वेब शो को शूट किया। वे जूनियर आर्टिस्ट वेब शो में आर्मी पर्सनल का रोल प्ले कर रहेहैं। थाईलैंड के पहाड़ों और जंगलों में जाकर इसे शूट किया गया है।

 मुंबई में भी तब के जमाने के फौज के दफ्तर, असलहे रीक्रिएट किए गए हैं। टीम सिंगापुर भी गई। वहां भी वेब शो को बड़े पैमाने पर शूट किया गया।

यह इंडियन नेशनल आर्मी की कहानी है, मगर सुभाष चंद्र बोस के बजाय उनके सिपाहियों की जुबानी कही गई है। उन सिपाहियों के नजरिए से इंडियन नेशनल आर्मी की वीरता और सूझ-बूझ बताई गई है।इसमें सनी कौशल एक सोल्जर सुरेंद्र सोढ़ी के रोल में हैं। मेकर्स ने उस आर्मी संगठन के तब के प्रमुखढिल्लन, सहगल, शाहनवाज को मिलाकर सुरेंद्र सोढ़ीका कैरेक्टर क्रिएट किया है।

मूल रुप से इंडियन नेशनल आर्मी के सिपाहियों पर अलग-अलग तरह के युद्ध के चलते क्या कुछ हुआ और कैसे वो मुसीबतों से बाहर निकले, उसके बारे में यह वेब शो है। मजेदार बात यह है कि इस संगठन की स्थापना नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी, मगर उनके किरदार का बस कैमियोवेब शो में है। सूत्रों ने बताया कि उनके रोल के लंबाई वेब शो में महज 30 सेकेंड की है।source https://www.bhaskar.com





No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I