
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय संविधान पीठ शनिवार को अयोध्या विवाद पर फैसला सुनाएगी। सुबह 10.30 बजे चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच फैसला सुना सकती है। बेंच ने 40 दिन तक हिंदू और मुस्लिम पक्ष की दलीलें सुनने के बाद 16 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। फैसले को लेकर राज्यों की स्थिति पर रिपोर्ट -
-
उत्तरप्रदेश में 9 नवंबर से 11 नवंबर तक स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है। उधर, अलगीढ़ में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट पर रोक लगा दी है। कानपुर, मुजफ्फरनगर में भी अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई है। प्रशासन का कहना है किफैसले के बाद की परिस्थितियों को देखकर आगे निर्णय लिया जाएगा। वहीं, अयोध्या में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार रात 12 बजे तक मोर्चाबंदी कर ली थी। पंचकोसी यात्रा संपन्न होने के साथ ही श्रद्धालुओं के लौटने का सिलसिला देर रात तक जारी था। विवादित स्थल को जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए थे। स्थानीय लोगों को भी पहचानपत्र के साथ अयोध्या में प्रवेश दिया जा रहा था।
-
शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू रहेगी। मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को प्रदेश के सभी कमिश्नर और कलेक्टर को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है। यह भी कहा है कि जिला दंडाधिकारी की अनुमति के बिना कोई होर्डिंग-बैनर नहीं लगने चाहिए। प्रदेश भाजपा में 9 व 10 नवंबर को प्रस्तावित एक हजार से अधिक मंडल अध्यक्षों के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।
-
अयोध्या फैसले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना मधेपुरा दौरा स्थगित कर दिया। नीतिश शुक्रवार को बेतिया में योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास के बाद वाल्मीकिनगर पहुंचे। रात में वहीं रुके। शनिवार को मधेपुरा जाना था, किंतु इसी दौरान अयोध्या पर फैसले का समय तय हो गया। फैसले को लेकर राज्य के जिलों को एहतियातन अलर्ट कर दिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती है। साइबर सेल को भी एक्टिव रहने को कहा गया है। अनावश्यक जश्न-समारोह पर पाबंदी लगा दी गई है।
-
अयोध्या पर संभावित फैसले को लेकर महाराष्ट्र के सभी जिलों में अलर्ट है। पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस के पीआरओ प्रणय अशोक ने बताया कि हम स्थिति को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।40,000 मजबूत मुंबई पुलिस का पूरा उपयोग करेंगे। हमारे पास आरसीपी (दंगा नियंत्रण पुलिस), कानून और व्यवस्था भंडार, एसआरपीएफ, आरएएफ जैसे विशेष बल हैं, इन्हें रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जाएगा। राज्य के जिलों में धारा 144 लागू की गई।
-
कर्नाटक और जम्मू कश्मीर में भी एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू की गई है। सभी स्कूल और कॉलेजों में आज के दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कर्नाटक एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अमर पांडेय ने कहा- अयोध्या पर फैसले के साथ ईद मिलादुन्नबी और टीपू जयंती भी आगामी दिनों में मनाया जाना है। इस बात को ध्यान में रख पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कर्नाटक स्टेट रिसर्व पुलिस के 170 प्लाटून तैनात किए हैं। दो अर्धसैनिक टुकड़ियां बेंगलुरु और मंगलुरु में तैनात हैं। जरूरत पड़ने पर सीआरपीएफ को भी राज्य के किसी भी हिस्से में तैनात किया जा सकता है।
-
अयोध्या मामले में फैसला आने की सूचना के बाद राजस्थान, झारखंड और छत्तीसगढ़ में संवदेनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश की गई है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। राजस्थान में सीएम गहलोत ने शनिवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने को कहा है। जयपुर संभाग औरभरतपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा रोक दी गई है।जयपुर कमिश्नरेट और जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में एहतियात के तौर पर धारा 144 लगा दी गई है।
source https://www.bhaskar.com
No comments:
Post a Comment