Featured Posts

Breaking

Thursday, 2 April 2020

एमपी पुलिस से तनातनी के बाद बॉर्डर सील, पसरा सन्नाटा,

एमपी पुलिस से तनातनी के बाद बॉर्डर सील, पसरा सन्नाटा, 

प्रशासन ने हाउस-टू-हाउस मैपिंग करने का लिया निर्णय

कोरोनावायरस (कोविड-19) के प्रसार को रोकने के लिए झांसी जिला प्रशासन ने हाउस-टू-हाउस मैपिंग कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकारी अधिकारियों-कर्मियों के साथ धर्मगुरुओं, व्यापारी व सामाजिक संगठनों की मदद ली जाएगी।

 मैपिंग के लिए छह लाख आबादी वाले इस महानगर को चार सेक्टर में बांटा गया है। हर एक सेक्टर में 15-15 वार्ड शामिल किए गए हैं। सेक्टर मैजिस्ट्रेट हर स्तर से जानकारी जुटाकर फाइनल सूची बनाएंगे। ऐसे में अगर आपके घर के आसपास कोई बीमार है, उसमें कोरोना जैसे लक्षण हैं तो इसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें।

बॉर्डर पूरी तरह सील, पसरा सन्नाटा

झांसी एक ऐसा जनपद है, जिसकी सीमा तीन तरफ से मध्य प्रदेश से जुड़ी है। यही कारण है कि, लॉकडाउन के दौरान गैर राज्यों से आने वाले तमाम मजदूर झांसी होकर गुजर रहे थे। इससे लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा था। जिले की पुलिस फोर्स मजदूरों को सही सलामत उनके गंतव्य तक भेजने में जुटी थी।

लेकिन बुधवार को झांसी व दतिया पुलिस आपस में विवाद होने लगा। जैसे तैसे मामला शांत हुआ तो मजदूरों को आगे रवाना किया गया।

दोनों राज्यों की पुलिस मुस्तैद

इसके बाद बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया। दोनों ही राज्यों की सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। अब एमपी की ओर से आने वाले हर वाहन से बॉर्डर पर ही सवारियां उतारी जा रही हैं।अब यहां पहले जैसी चहल कदमी नहीं बल्कि सन्नाटा पसरा है।

 फिर भी हिदायत के तौर पर कई थानों के एसओ सहित भारी पुलिस फोर्स बॉर्डर पर लगाया गया है। हर आने-जाने वाले वाहन की सवारियां चेक की जा रही हैं। यदि किसी भी वाहन में सवारी बैठी मिलती है तो उन्हें मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर ही उतार कर वाहन को यूपी में प्रवेश दिया जा रहा है।

जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट आना बाकी

झांसी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के जूनियर डॉक्टर की पत्नी इंदौर मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग में जूनियर चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं। पत्नी 19 मार्च को पति के साथ रहने के लिए 5 दिन की छुट्टी पर झांसी आई थी। यहां मेडिकल कॉलेज में स्थित एक हॉस्टल में रुकीं और जब 24 मार्च को इंदौर के लिए वापस जा रही थी तब उनमें कोरोनावायरस के सिम्टम्स लग रहे थे।

इंदौर जाने के बाद जब उसकी तबीयत और बिगड़ गई तो जांच कराई गई। बुधवार को रिपोर्ट में कोरोनावायरस की पुष्टि हो गई। इसके बाद जूनियर डॉक्टर को आइसोलेट किया गया है। उसकी रिपोर्ट आना बाकी है।

एमपी पुलिस से तनातनी के बाद बॉर्डर सील, पसरा सन्नाटा,
बॉर्डर पर पुलिस फोर्स करा रही लॉकडाउन का पालन।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I