Featured Posts

Breaking

Wednesday, 22 April 2020

संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा;

संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा; 

13 नए मामले सामने आए, आंकड़ा 308 तक पहुंचा

संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा;
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहर में मंगलवार सुबह ही 28 नए केस सामने आने से आंकड़ा 295 पर पहुंच गया था लेकिन वहीं देर रात आई रिपोर्ट के बाद 13 नए मरीज और बढ़ गए हैं।

अब ताजनगरी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 308 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहे 108 एंबुलेंस के चालक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। वह सीएमओ कार्यालय में एक कमरे में अपने साथी के साथ रह रहा था।

जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के मुताबिक मंगलवार शाम को 13 केस बढ़े हैं। इनका उपचार कराया जा रहा है। इधर कन्नौज निवासी 26 साल के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ईएमटी अपने साथी ड्राइवर के साथ 28 दिन से कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहा था। ये दोनों सीएमओ कार्यालय में ही एक कमरे में रह रहे थे।

 उसकी एक रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी, दोबारा जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है।

वहीं, फव्वारा दवा बाजार में एसोसिएशन के पदाधिकारी की दुकान पर कार्यरत आवास विकास कॉलोनी निवासी कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि होने के बाद काम करने वाले आठ कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए थे।

 इसमें से जीवनी मंडी निवासी 26 साल के कर्मचारी और लश्करपुर कमला नगर निवासी 25 साल के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। एसएन में ही भर्ती 39 साल के रेलवे लाइन टूंडला निवासी युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। 26 और 28 साल के गुर्दा रोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

भाई और दो बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव

एसएन की महिला कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई थी जबकि खटीकपाडा निवासी महिला की 12 और छह साल की बेटी और 10 साल के बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके डॉक्टर बेटे में गुरुग्राम में कोरोना की पुष्टि होने के बाद मरीज और कर्मचारियों को क्वारैंटाइन कर दिया था।

इनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आइ थी, इन्हें घर भेजने से पहले दोबारा जांच कराई गई। इसमें से खेरागढ निवासी प्रसूता का पति, सास और बहनोई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

आगरा में मंगलवार देर रात 13 नए लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही नए इलाकों में मरीजों के मिलने से प्रशासन के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं। नए इलाकों को सील किया जा रहा है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I