Featured Posts

Breaking

Wednesday, 15 April 2020

सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ युवकों ने पुलिस पर किया पथराव,

सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ युवकों ने पुलिस पर किया पथराव, 

चौकी इंचार्ज हुए घायल

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के मच्छोदरी पुलिस चौकी के पास दो दर्जन से अधिक उपद्रवियों ने पुलिस टीम के ऊपर पथराव कर दिया जिसमें चौकी इंचार्ज राजकुमार यादव समेत कई सिपाही घायल हो गए।

 इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेने के साथ पथराव करने वालों की तलाश कर रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहने पर युवक पुलिस से उलझ गए और पुलिस से धक्का मुक्की करने के बाद पथराव करने लगे।

घायल राजकुमार यादव ने बताया हम लोग खाना बाटने गए थे,पहले से 40 से 50 लोग इकठ्ठा थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहने पर युवक पुलिस से उलझ गए,पुलिस से धक्का मुक्की कर पथराव करने लगे।मुझे कुछ पत्थर आकर लग गया। घटना की सूचना पाकर कई थानों की फोर्स वहां पहुंच गई।

पुलिस टीम पर पथराव की सूचना पाकर सीओ कोतवाली समेत आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पथराव करने वाले मौके से भाग निकले। पुलिस के द्वारा इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही प्रभाव करने वालों की तलाश की जा रही है।

दरअसल, रात के वक्त पुलिस चौकी के पास कुछ लोग भीड़ लगाकर आपस में बात कर रहे थें। जिस पर पुलिस टीम उन्हें घर भेजने के लिए वहां गई। इस दौरान कुछ युवक सैकेंड अफसर समसुल कमर से विवाद करने लगे। के दौरान मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राजकुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया।

लोगों के बीच खाना बांट रहे थे पुलिसकर्मी

वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंचे एसपी सिटी दिनेश सिंह व सीओ कोतवाली प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि रात में पुलिसकर्मी लोगों के बीच खाना बांट रहे थे इस दौरान सोशल डिस्टेंस को लेकर पुलिस ने कुछ लोगों को दूर खड़े होने की बात कही तो वह पुलिस से विवाद करने लगे।

जिस पर चौकी इंचार्ज राजकुमार यादव भी मौके पर पहुंचे गए। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस टीम के ऊपर अचानक पथराव शुरू कर दिया।

जिसमें राजकुमार यादव के साथ दरोगा समसुल कमर सहित कुछ सिपाही घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। आदमपुर पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेने के साथ पथराव करने वालों की तलाश कर रही है।

सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ युवकों ने पुलिस पर किया पथराव,
पुलिस टीम पर पथराव की सूचना पाकर सीओ कोतवाली समेत आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पथराव करने वाले मौके से भाग निकले। पुलिस के द्वारा इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही प्रभाव करने वालों की तलाश की जा रही है।

source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I