Featured Posts

Breaking

Friday, 3 April 2020

जब जन-जन कर्फ्यू लगाइ हो त करोना तोंहके जाय के परी...

जब जन-जन कर्फ्यू लगाइ हो त करोना तोंहके जाय के परी... 

दरोगा ने भोजपुरी गीत से दिया बचाव का संदेश



जब जन-जन कर्फ्यू लगाइ हो त करोना तोंहके जाय के परी...
कोरोनावायरस पर ब्रेक लगाने के लिए संपूर्ण भारत लॉकडाउन है। ऐसे कोई भूखों, जरूरतमंदों की मदद कर रहा है तो कोई इससे बचाव के उपाय बता रहा है। ऐसा ही कुछ नजारा शुक्रवार को गोरखपुर जिले में दिखाई दिया। यहां रेलवे चौकी प्रभारी अक्षय कुमार मिश्रा ने माइक संभालते हुए लोगों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का सबक अपने भोजपुरी गीत से दिया। 

उनका ये अंदाज देखकर लोग चकित हो उठे। भोजपुरी भाषा में उनके गीत का वीडियो सोशल मीडिया वायरल है।

पूरे देश में 14 अप्रैल तक 21 दिनों का लॉकडाउन है। 25 मार्च को देश में लॉकडाउन लागू किया गया था। अधिकतर लोग इसका पालन कर रहे हैं तो कुछ ऐसे हैं, जिन्हें सड़क पर बेवजह निकलने में मजा आता है। गोरखपुर में ऐसे लोगों को पुलिस लॉकडाउन का पाठ पढ़ा रही है।

 लेकिन शुक्रवार को रेलवे स्‍टेशन रोड स्थित रेलवे चौकी प्रभारी अक्षय कुमार मिश्रा अनोखे अंदाज में लोगों से अपने घरों में रहने की अपील करते नजर आए। हाथ में माइक लेकर ये मातहतों के बीच गीत गाते नजर आए। 

स्‍टेशन रोड पर खुद के लिए भोजपुरी गीत जब जन-जन कर्फ्यू लगाई हो, कोरोना तोहके जाए के परी... गाकर इन्‍होंने गोरखपुर के लोगों को घर में रहने का संदेश दिया है।

चौकी प्रभारी अक्षय कुमार मिश्रा ने बताया कि, इस गीत के बोल को उन्होंने खुद पिरोया है। हालांकि जिस धुन में वे इस गाने को गा रहे हैं, वो पहले भी लोग सुन चुके हैं। लेकिन इसके शब्‍द उनके हैं। वे गीत को गाकर लोगों को घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा- कोरोना जैसी बीमारी से बचने के लिए सहज उपाय सरकार और शासन द्वारा बताया गया है। उन्‍हें दैनिक जीवन में पालन करके आमजन लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं।

रेलवे चौकी प्रभारी ने इस गीत को खुद लिखा है, जिसका उन्होंने जागरुकता के लिए इस्तेमाल किया।

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I