Featured Posts

Breaking

Wednesday, 15 April 2020

राज्य के तीन शहरों में तमिलनाडु के जमाती समेत तीन संक्रमितों की जान गई,

राज्य के तीन शहरों में तमिलनाडु के जमाती समेत तीन संक्रमितों की जान गई, 

2 को गंभीर बीमारियां भी थीं



राज्य के तीन शहरों में तमिलनाडु के जमाती समेत तीन संक्रमितों की जान गई,
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से तीन शहरों में तीन संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें एक जमाती भी शामिल है। इसी के साथ राज्य में मृतकों की संख्या 11 पहुंच चुकी है। जबकि, अब तक 727 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिसमें 428 तब्लीगी जमाती हैं। 

बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन ने कहा- कोविड-19 से होने वाली मृत्यु के लिए ऑडिट कमिटी बनाई जाएगी। अलग-अलग क्षेत्रों में हुई प्रत्येक डेथ की ऑडिट की जाएगी।

राज्य में अब तक 57 ठीक हुए

बुधवार को राज्य की राजधानी लखनऊ के अलावा आगरा व मुरादाबाद में कोरोना से संक्रमित मौत का नया मामला सामने आया है। इससे पूर्व राज्य में पहली मौत बस्ती में हुई थी। इसके बाद मेरठ, वाराणसी, बुलंदशहर, कानपुर में मौत के मामले सामने आए।

 हालांकि, राहत की बात है कि, अब तक राज्य में 57 मरीज इलाज के बाद विसंक्रमित होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं। इनमें आगरा के 10, गाजियाबाद के 7, नोएडा के 13, लखनऊ के 6, कानपुर, शामली, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद में एक-एक, पीलीभीत व बरेली में दो-दो व मेरठ के 13 मरीज शामिल हैं।

तीन शहरों में तीन मौतें-


लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में बुधवार दोपहर बाद 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। नजीराबाद के रहने वाले इस शख्स को 13 अप्रैल तक मौसम बाग स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे केजीएमयू लाया गया। 

मधुमेह की बीमारी के चलते गुर्दे खराब हो गए थे। फेफड़ों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा था। डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा था। लेकिन मौत हो गई। यह लखनऊ में कोरोना से पहली मौत है। इसके भाई और रिश्तेदार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है।

मुरादाबाद: संभल से मुरादाबाद रेफर किए गए 76 वर्षीय जमाती की मंगलवार देर रात मौत हो गई। वह तमिलनाडु का रहने वाला था। संभल जिला प्रशासन ने 9 अप्रैल को उसे मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया था। 

जहां उसका इलाज चल रहा था। मुरादाबाद में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। बीते सोमवार को भी 49 वर्षीय शख्स की मौत हुई थी।

आगरा: ताजनगरी में मंगलवार रात शास्त्रीपुरम के रहने वाले 57 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। अस्थमा का अटैक पड़ने पर उसे सात अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

लेकिन दोबारा जांच में सैंपल का परिणाम पॉजिटिव आया। हालांकि, इससे पहले ही उसकी मौत हा चुकी थी। प्रशासन ने मृतक का शव परिजनों को भी सौंप दिया था। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया था। लेकिन कोरोना की पुष्टि के बाद से परिवारीजन व रिश्तेदार चिंतित हैं। 

अब प्रशासन ने मृतक के अंतिम संस्कार व परिवार को क्वारैंटाइन व सैंपलिंग कराने में जुटा है। आगरा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं।


बीते 24 घंटे के भीतर यूपी के आगरा, लखनऊ व मुरादाबाद में मौतें हुई।

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I