Featured Posts

Breaking

Friday, 3 April 2020

छत पर नमाज पढ़ते हुए वीडियो हुआ वायरल,

छत पर नमाज पढ़ते हुए वीडियो हुआ वायरल, 

12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक तौर पर नमाज अदा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बीच नोएडा में सोशल मीडिया पर बुधवार शाम करीब 6 बजे एक वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो में कुछ लोग छत पर नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहे थे। पुलिस जांच में पता चला कि वीडियो सेक्टर-16 की जेजे कालोनी का है।

पुलिस ने धारा 144 और लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी अरुण कुमार सिह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में करीब एक दर्जन लोग एकत्रित होकर छत पर नमाज पढ़ते हुए दिख रहे थे। वीडियो नोएडा का बताया गया। जांच में वीडियो थाना सेक्टर-20 एरिया के सेक्टर 16 स्थित जेजे कालोनी का पाया गया। जांच में पता चला कि यहा्र रहने वाले सादिक पुत्र जहा्रगीर की अगुवाई में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक दर्जन लोगों ने घर की छत पर नमाज पढ़ी थी।

पुलिस ने सादिक, जहाँगीर, सालिक, साकिब, गुड्डू, नूर हसन, रजी आलम, तबरुख, छोटू, शमशेर, अफरोज और फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सादिक को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही नामजद दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों में 7 भाई और एक पिता नामजद

आरोपियों में जहाँगीर मुख्य आरोपी सादिक के पिता हैं। जबकि सालिक, साकिब और गुड्डू मुख्य आरोपी के भाई हैं। इसी तरह शमशेर, अफरोज और फिरोज भी सगे भाई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये सभी एक ही परिवार के लोग हैं। घर में जगह कम होने की वजह से छत पर नमाज पढ़ रहे थे। किसी ने नमाज पढ़ते हुए इनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

छत पर नमाज पढ़ते हुए वीडियो हुआ वायरल,
अपने घर की छत पर एक साथ नमाज अदा करते एक ही परिवार के सदस्य


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I