Featured Posts

Breaking

Wednesday, 15 April 2020

मुरादाबाद में बुजुर्ग जमाती ने दम तोड़ा, तमिलनाडु का रहने वाला था,

मुरादाबाद में बुजुर्ग जमाती ने दम तोड़ा, तमिलनाडु का रहने वाला था, 

संभल प्रशासन ने कराया था भर्ती

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में संभल से रेफर किए गए 76 वर्षीय जमाती की मंगलवार देर रात मौत हो गई। वह तमिलनाडु का रहने वाला था। संभल जिला प्रशासन ने 9 अप्रैल को उसे मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया था।

जहां उसका इलाज चल रहा था। मुरादाबाद में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। बीते सोमवार को भी 49 वर्षीय शख्स की मौत हुई थी।

जिले में अब तक 19 संक्रमित

मृतक जमाती की खिदमत में लगे सरायतरीन निवासी युवक में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मुरादाबाद में अब तक कोरोना से 19 संक्रमित मिल चुके हैं।

इनमें 17 जमाती हैं। जबकि, फ्रांस से लौटी छात्रा में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वह इलाज के बाद ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी है। हालांकि, उसे 14 दिनों के लिए होम क्वारैंटाइन रहने की सलाह दी गई है।

इससे पहले बीते 11 अप्रैल को टीएमयू अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला की मौत हा गई थी। महिला के बेटे व बहू को क्वारैंटाइन किया गया था। इनके सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट का इंतजार है।

16 पुलिसकर्मी क्वारैंटाइन हुए थे

जिले में तैनात 112 पीआरवी वाहन पर तैनात चालक सिपाही ने 22 मार्च को एक मदरसा छात्र को अपनी कार में लिफ्ट दी थी। सिपाही अपने शहर अमरोहा जा रहा था। बीते 13 अप्रैल को मदरसा छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 16 पुलिसवालों को क्वारैंटाइन किया गया। जिन 16 पुलिसवालों को क्वारैंटाइन में भेजा गया है, उसमें आठ पुरुष और आठ महिलाएं हैं। यह सभी सिपाही के संपर्क में आए थे।

यूपी में अब तक 11 की जान गई

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी में बुधवार सुबह कोरोनावायरस के 45 नए मामले आए हैं, जिसमें लखनऊ में 31, आगरा में 13 और एक मामला सीतापुर जिले का शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजीटिव की संख्या 705 हो गई हैं। जिसमें 395 जमाती शामिल हैं। अब तक 11 रोगियों की मौत हो चुकी है।

मुरादाबाद में बुजुर्ग जमाती ने दम तोड़ा, तमिलनाडु का रहने वाला था,
संभल जिला प्रशासन ने बुजुर्ग जमाती कोराना का संदिग्ध मरीज मानकर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया था। यहां जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच मंगलवार देर रात हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I