Featured Posts

Breaking

Thursday, 23 April 2020

बहराइच में किसान पर हमले के बाद घर में छिपा तेंदुआ;

बहराइच में किसान पर हमले के बाद घर में छिपा तेंदुआ; 

घेराबंदी कर ग्रामीणों ने पीट पीटकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में लॉकडाउन के बीच कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग से सटे क्षेत्रों में वन्यजीवों के हमले बढ़ गए है।

गुरुवार को सुजौली वन रेंज के धनियाबेली गांव में तेंदुए ने किसान पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर जब लोग दौड़े तो तेंदुआ आबादी में जाकर एक मकान में छिप गया।

इसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर करते हुए उसे लाठी-डंडों से पीट कर मार डाला। वनकर्मियों ने मृत तेंदुए के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक साल की उम्र का था तेंदुआ

दरअसल, गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे खेत में गेहूं काट रहे धनियाबेली निवासी किसान राजू (20 वर्ष) गुरुवार सुबह अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। राजू ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने लाठी लेकर तेंदुए की तरफ दौड़े।


 जिस पर तेंदुआ छोटेलाल के मकान में घुस गया। जहां ग्रामीणो ने उसे बुरी तरह पीटा।ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। तेंदुए की उम्र करीब एक साल बताई जा रही है।

फील्ड डायरेक्टर दुधवा ने जताई नाराजगी

सूचना मिलते ही सुजौली रेंज के वनकर्मी व पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच भीड़ को नियंत्रित किया। वनकर्मी तेंदुए को वापस जंगल में भगाने का प्रयास करने लगी। भीड़ को देख गुस्साए तेंदुए ने घर से निकल फॉरेस्ट गार्ड पवन शुक्ला पर हमला किया।


इसके बाद तेंदुआ गांव के समीप गन्ने के खेत में चला गया। जहां उसकी मौत हो गयी। तेंदुए के मौत की खबर पाकर मौके पर पहुंचे फील्ड डायरेक्टर दुधवा संजय पाठक भी पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फील्ड डायरेक्टर ने ग्रामीणों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है।
बहराइच में किसान पर हमले के बाद घर में छिपा तेंदुआ;
वनकर्मियों ने मृत तेंदुए के शव को अपनी अभिरक्षा में लिया।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I