उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सीएचसी पर ड्यूटी करने जा रहे एक स्वास्थ्य कर्मी को पुलिसकर्मियों ने लॉकडाउन के उलंघन के आरोप में पीट दिया। जबकि, स्वास्थ्यकर्मी अपना पहचान पत्र आदि दिखाता रहा।
इस घटना के बाद नाराज सहकर्मियों ने आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार कर ऐलान कर दिया। सीएमओ को भी अवगत कराया गया। हालांकि, मामला बिगड़ता देख आरोपी सिपाही ने पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी को फूल देकर माफी मांग ली।
इसके बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। हालांकि, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
मैनपुरी के कथोली गांव निवासी कन्हैया दुबे वर्तमान में सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आईएचआईपी (कम्प्यूटर ऑपरेटर) पद पर कार्यरत हैं और वह कैम्पस में ही रह रहते हैं।
मंगलवार को कन्हैया ग्राम भारानगला में आशा सुमन से मिलकर वापस आ रहा था। आरोप है कि बेहटा के पास बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिस कर्मी ने उसे रोक लिया। कन्हैया ने अपना परिचय देते हुए पहचान पत्र दिखाया। लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई और उसको पीटना शुरू कर दिया।
इसके बाद उसने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की जानकारी अपने चिकित्सा अधिकारी अजहर सिद्दीकी को दी। जिसपर स्वास्थ्य कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच कर उसे स्वास्थ्य केन्द्र ले आए और मामले की जानकरी सीएमओ कृष्ण स्वरुप को दी।
सीएमओ ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की बात रखी। हालांकि, सिपाही ने ऑपरेटर से माफी मांगी और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि बैरियर पर कहासुनी हो गई थी। सिपाही के माफी मांगने पर ऑपरेटर ने माफ कर दिया।
|
No comments:
Post a Comment