Featured Posts

Breaking

Friday, 24 April 2020

कोरोनावायरस से जंग के लिए 7 मंडल के 15 जिलों में नोडल अफसर नियुक्त;

कोरोनावायरस से जंग के लिए 7 मंडल के 15 जिलों में नोडल अफसर नियुक्त; 

यहां 20 से अधिक संक्रमण के मामले

लॉकडाउन के बावजूद उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। नतीजा अबतक 1555 संक्रमित मिल चुके हैं।

 इनमें एक्टिव कुल केस 1299 में 946 एक्टिव तब्लीगी जमाती हैं। राज्य के 56 जिलों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। लेकिन सात मंडलों के 15 जिलों का हाल सबसे ज्यादा खराब है।

यहां 20 से अधिक संक्रमण के केस पुष्ट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा केस 342 आगरा में व सबसे कम केस अयोध्या में एक है। योगी सरकार ने इन 15 जिलों में नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं।

सात मंडलों में नोडल अफसर नियुक्त-

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर 20 या 20 से अधिक काेरोना संक्रमित मामलों वाले जिलों के लिए7 मंडलों के 15 जिलों में नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।अफसर जिले की प्रशासनिक खामियों को दूर करते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे।संबंधित जिले में अपने आकलन के आधार पर शासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। ये वहां एक हफ्ते कैंप करेंगे।

शहरनोडल अधिकारी
आगराआलोक कुमार- प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
फिरोजाबादअनिल कुमार- प्रमुख सचिव, होमगार्ड विभाग
लखनऊदीपक कुमार- प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन
रायबरेलीमुकेश कुमार मेश्राम- मंडलायुक्त, लखनऊ
मेरठटी. वेंकटेश- प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन
गाजियाबादसुधीर गर्ग- प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन
गौतमबुद्धनगरनरेंद्र भूषण- मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा
बुलंदशहरअनीता मेश्राम- मंडलायुक्त, मेरठ
कानपुर नगरसुरेश चंद्रा- प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग
मुरादाबादमनोज सिंह- प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग
बिजनौरअजय चौहान- आवास आयुक्त
अमरोहासेंथिल पांडियन सी- प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम
सहारनपुरपी. गुरुप्रसाद- आबकारी आयुक्त
शामलीसंजय कुमार- मंडलायुक्त,सहारनपुर
बस्तीधीरज साहू- परिवहन आयुक्त

11 जनपद कोरोना फ्री-

जिले का नामपीलीभीत, लखीमपुर-खीरी, शाहजहांपुर, हाथरस, बरेली, हरदोई, प्रतापगढ़, महराजगंज, बाराबंकी, कौशाम्बी और प्रयागराज मेंअब कोई भी एक्टिव केस नहीं हैं। पीलीभीत में बीते 14 दिनों के भीतर कोई भी नया केस नहीं आया है।

कोरोना संक्रमितों का विवरण जिलेवार-

अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 342, लखनऊ में 174, गाजियाबाद में 52, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 103, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 96, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 97, वाराणसी में 19, शामली में 26, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 85, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 22, बस्ती में 20, हापुड़ में 18, गाजीपुर में 6, आज़मगढ़ में 7, फिरोजाबाद में 66, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 98 व शाहजहांपुर में 1, बांदा में 3, महराजगंज में 6, हाथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 43, औरैय्या में 10, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 29, सीतापुर में 17, प्रयागराज में 1, मथुरा में 7 व बदायूँ में 13, रामपुर में 16, मुजफ्फरनगर में 12, अमरोहा में 23, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 2, संभल में 8, उन्नाव में 1, कन्नौज में 6, संतकबीरनगर में 2, मैनपुरी में 4, गोंडा में 1, मऊ में 1, एटा में 3 व सुल्तानपुर में 2 व अलीगढ़ में 8, श्रावस्ती में 3, बहराइच में 8, बलरामपुर और अयोध्या में भी 1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

206 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे-

अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 206 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। इसमें आगरा से 18, लखनऊ से 9, गाजियाबाद से 14, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 54, लखीमपुर-खीरी से 4, कानपुर नगर से 7, पीलीभीत से 2, मोरादाबाद से 1, वाराणसी से 6, शामली से 2, जौनपुर से 4, मेरठ से 31, बरेली से 6, बुलन्दशहर से 2, गाजीपुर से 5, आजमगढ़ से 3, फिरोजाबाद से 3, हरदोई से 2, प्रतापगढ़ से 6, शाहजहांपुर से 1, महराजगंज से 6, हाथरस से 4, बाराबंकी से 1, कौशाम्बी से 2, सीतापुर से 8, प्रयागराज से 1 व रामपुर से 4 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 24 मौतें:

बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, लखनऊ, फिरोजाबाद व अलीगढ़ में 1-1, मुरादाबाद में 5, मेरठ में 3, कानपुर में 3 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 7 मौतें हुई हैं। वहीं, प्रदेश में 90,369 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की है। प्रदेश में कुल 77,616 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 12,032 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।

कोरोनावायरस से जंग के लिए 7 मंडल के 15 जिलों में नोडल अफसर नियुक्त;
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन सुबह 11 बजे कोविड-19 के लिए बनी टीम इलेवन के साथ बैठक करते हैं। शुक्रवार को सीएम ने लॉकडाउन, डोर स्टेप डिलीवरी व टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाने पर मंथन किया है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I