Featured Posts

Breaking

Thursday, 16 April 2020

पिछले 24 घंटे में 21 नए मरीज सामने आए; अब तक 748 संक्रमित,

पिछले 24 घंटे में 21 नए मरीज सामने आए; अब तक 748 संक्रमित, 

इसमें 447 जमाती शामिल

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर गुरुवार सुबह 748 हो गई। यूपी में गुरुवार को कोरोना के 21 नए मरीज सामने आए हैं।

 केजीएमयू की रिपोर्ट में उन्नाव में भी पहला मरीज सामने आया है। लखनऊ में दो जबकि आगरा में 18 नए मरीज़ आए हैं।

अब आगरा में 167 मरीज, लखनऊ में कोरोना के 77 मरीज, 447 मरीज जमात से प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 748 पहुंच गई है।

अब तक कोरोना से कुल 12 मौत में मेरठ, बस्ती, वाराणसी, लखनऊ, बुलन्दशहर, कानपुर में 1-1, मुरादाबाद जिले में 2 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 4 मौतें हुईं हैं।

संक्रमक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकसेंदु अग्रवाल के अनुसार अभी तक प्रदेश 57 मरीज सही होकर घर जा चुके हैं। वहीं पॉजिटिव मरीजों में तब्लीगी जमात के 447 हैं।

वहीं बुधवार देर रात तक 31, आगरा, 19, हापुड़ में 7, फिरोजाबाद में पांच, मेरठ- बिजनौर 4-4, कानपुर में तीन, कन्नौज, बदायूं, मुरादाबाद, बस्ती 2-2, सीतापुर, अमरोहा, जौनपुर, बुलंदशहर, संतकबीरनगर में एक-एक नए मरीज आए थे। यूपी में बुधवार देर रात तक 86 मरीज नए आए थे वहीं गुरुवार सुबह 21 नए मरीज की पॉसिटिव रिपोर्ट आई हैं।

कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कुल 19,506 सैम्पल भेजे गए, जिनमें 18,595 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई और 184 की अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रदेश में 47376 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की गई है। प्रदेश में कुल 27090 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 10,952 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरैंटाइन में रखा गया है।
जिलेवार विवरण: अभी तक उत्तर प्रदेश के आगरा में 167, लखनऊ में 77, गाजियाबाद में 27, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 82, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 18, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 21, वाराणसी में 9, शामली में 22, जौनपुर में 4, बागपत में 14, मेरठ में 65, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 12, बस्ती में 16, हापुड़ में 15, गाजीपुर में 5, आज़मगढ़ में 6, फिरोजाबाद में 25, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 53 व शाहजहांपुर में 1, बांदा में दो, महराजगंज में 6, हाथरस में 4, मिर्जापुर में 2, रायबरेली में 2, औरैय्या में 5, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 9, सीतापुर में 14, प्रयागराज में 1, मथुरा में 4 व बदायूँ में 2, रामपुर में 6, मुजफ्फरनगर में 5, अमरोहा में 10, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 1 व संभल में भी 6 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 57 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। जिनमें आगरा से 10, गाजियाबाद से 7, नोएडा से 13 एवं लखनऊ से 6, कानपुर से 1, शामली से 1, पीलीभीत से 2, लखीमपुर खीरी से 1, मोरादाबाद से 1, बरेली से 2 व मेरठ से 13 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे में 21 नए मरीज सामने आए; अब तक 748 संक्रमित,
केजीएमयू की रिपोर्ट में उन्नाव में भी पहला मरीज सामने आया है। लखनऊ में दो जबकि आगरा में 18 नए मरीज़ आए हैं। अब आगरा में 167 मरीज, लखनऊ में कोरोना के 77 मरीज, 447 मरीज जमात से प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 748 पहुंच गई है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I