उप्र में मिले 1330 जमाती, 200 विदेशियों का पासपोर्ट जब्त,
योगी बोले- इनकी गलतियों का खामियाजा किसी को भुगतने नहीं देंगे
उत्तर प्रदेश में अब तबलीग जमात से जुड़े 1,330 लोग चिन्हित हो चुके हैं। इनमें 258 विदेशी नागरिक हैं, इन सभी को क्वारैंटाइन कर जांच की जा रही है। 200 लोगों के पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम ने कहा- तबलीगी जमात के लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और हेल्थ के सारे प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए।
यदि वे पुलिसकर्मियों या स्वास्थ्यकर्मियों के साथ सहयोग न करें और बदसलूकी करें तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि तबलीगियों की गलतियों का खामियाजा प्रदेशवासियों को नहीं भुगतने देंगे।
तब्लीगी जमातियों पर मुख्यमंत्री सख्त
इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुप अपनाया है। उन्होंने कहा- तबलीगी जमात से जुड़े हर एक शख्स को हर हाल में ढूंढा जाए। उसकी पूरी निगरानी हो। इनमें जो विदेशी हैं, उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए।यदि किसी ने कानून तोड़ा है तो उस पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया जाए। उन्होंने यह भी कहा- जिसने भी जमातियों को छिपाया या शरण दी है, उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए।
सीएम ने कहा- सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ नमाज न पढने दी जाए, जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर ऐसा करने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
लखनऊ के 27 में से 26 की रिपोर्ट निगेटिव
राजधानी लखनऊ में अमीनाबाद, मंड़ियांव व काकोरी से 27 जमातियों को पुलिस ने खोजा था। ये सभी मस्जिदों में ठहरे हुए थे। सभी दिल्ली में हुई तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। 26 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक की रिपोर्ट का इंतजार हैं।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment