Featured Posts

Breaking

Wednesday, 11 March 2020

एवरेस्ट फतह कर चुकीं भावना ने अब ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसीयुस्को पर होली खेली

एवरेस्ट फतह कर चुकीं भावना ने अब ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसीयुस्को पर होली खेली

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह करने वाली भावना डेहरिया ने अब एक और इतिहास रच दिया है।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली एवरेस्टर भावना ने ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसीयुस्को पर पहुंचकर तिरंगा फहराया और होली मनाई। इससे पहले उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई थी।

भावना ने कहा, ‘‘मैं बहुत भाग्यशाली और खुद पर गर्व महसूस कर रही हूं कि मैंने भारत के दो सबसे बड़े त्यौहार पर्वतों की चोटियों पर मनाए। इससे पहले मैंने 27 नवंबर, 2019 को दिवाली के मौके पर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो की समिट पूरी की थी।

इस बार भी मैंने होली के मौके पर माउंट कोज़िअस्को समिट पूरी की। मैं ऐसा कह सकती हूं कि ये समिट मेरे लिए बहुत ही यादगार रही।’’ इस समिट को मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) द्वारा सपोर्ट किया गया था।


होली के दिन ही फतह की माउंट कोसीयुस्को चोटी

भावना 6 मार्च को ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी और उन्होंने माउंट कोसीयुस्को की चढ़ाई शुरू की थी। भावना ने होली के दिन (10 मार्च) समिट को पूरा किया। उन्होंने वहां मध्य प्रदेश टूरिज्म और एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देते हुए शिखर पर बैनर भी प्रदर्शित किया। वे वहां भारतीय राजदूत से भी मिलीं। भावना 12 मार्च को भोपाल लौट आएंगी।

भावना ने मई में एवरेस्ट फतह की थी

भावना माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला हैं। यह कारनामा उन्होंने 22 मई, 2019 को किया था। भावना 31 दिसंबर को दक्षिण अमेरिका के माउंट अकोंकागुआ की चढ़ाई समिट में भाग लिया था।

 हालांकि मौसम ख़राब होने के कारण वे 6500 मीटर की ऊंचाई से वापस आ गई थीं। इस समिच को वे अगले साल पूरा करेंगी। इसकी ऊंचाई 6962 मीटर है। भावना ने अगस्त 2018 में 6593 मीटर चढ़ाई चढ़कर माउंट मनिरंग (हिमाचल प्रदेश) समिट किया था। वहीं, 2017 में माउंट डीकेडी-2 (5670 मीटर) घड़वाल समिट पूरी की थी।

एवरेस्ट फतह कर चुकीं भावना ने अब ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसीयुस्को पर होली खेली
भावना डेहरिया मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली हैं।
भावना ने 10 मार्च को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची माउंट कोसीयुस्को चोटी को फतह किया।
भावना माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला हैं।
भावना ने कहा- मैंने भारत के दो सबसे बड़े त्यौहार पर्वतों की चोटियों पर मनाए और तिरंगा फहराया।
भावना डेहरिया ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर दीपावली मनाई थी।

https://ift.tt/3aFpRWG

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I