Featured Posts

Breaking

Monday, 30 March 2020

मुस्लिम युवकों ने राम नाम जपते हुए हिंदू शख्स की अर्थी को दिया कंधा,

मुस्लिम युवकों ने राम नाम जपते हुए हिंदू शख्स की अर्थी को दिया कंधा, 

विधिविधान से कराया अंतिम संस्कार

कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मानवता की मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है। यहां हिंदू शख्स की मौत होने पर उसके अंतिम संस्कार के लिए न सिर्फ मुस्लिम पड़ोसी आगे आए बल्कि हिंदू संस्कारों के अनुसार अंतिम संस्कार भी कराया। शव यात्रा के दौरान सभी राम नाम का जप भी करते नजर आए।

आनंद विहार कालोनी निवासी रविशंकर (40) कैंसर से पीड़ित थे। शनिवार को उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी व उनके दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल था।

लॉकडाउन के कारण कोई रिश्तेदार भी नहीं आ पाया। ऐसे में अंतिम संस्कार कौन करेगा, कैसे होगा? ये एक बड़ा सवाल था।

जब यह बात उनके मुस्लिम पड़ोसियोंको पता चली तो उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने की इजाजत मांगी। परिवार की हामी भरने के बाद मुस्लिम युवाओं ने अर्थी को कंधा देते हुए शव यात्रा निकाली। श्मशान घाट पर उनका विधिविधान से अंतिम संस्कार किया गया।

मुस्लिम युवकों ने राम नाम जपते हुए हिंदू शख्स की अर्थी को दिया कंधा,
शव को कंधा देते मुस्लिम युवक।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I