बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की हालत स्थिर;
कहा- जल्द मुझे अपने परिवार से मिलने का इंतजार
कोरोना वायरस से संक्रमित देश की सबसे पहली सेलिब्रिटी बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की हालत अब स्थिर है। रविवार को उनकी चौथी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने कनिका की दवाओं व उनके खानपान में कुछ बदलाव किया है।संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीआईएमएस) के निदेशक आरके धीमान ने बताया कि, कनिका अब सामान्य रूप से भोजन ले रही हैं। वह बहुत बीमार हैं, यह सत्य नहीं है।
कनिका को आई परिवार की याद
कनिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। वक्त व जिंदगी को लेकर इस पोस्ट में कनिका ने अपने फैन्स को प्यार भेजा और उनसे सुरक्षित रहने की अपील की है। वे लिखती हैं, "मेरी चिंता करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं। मैं ठीक हूं। उम्मीद है कि मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आएगा। घर जाने, अपने बच्चों और परिवार से मिलने का इंतजार कर रही हूं। उनकी बहुत याद आ रही है।"चौथी रिपोर्ट की खबर का खंडन किया
खबरों के मुताबिक कनिका की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि, राजीव कहते हैं, "जिस दिन से कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें बाहर आई हैं, उनसे जुड़ी कई अफवाहें भी फैली हुई हैं। जब हमने कोई टेस्ट करवाया ही नहीं तो ये चौथी रिपोर्ट कहां से आई?कनिका की शुरूआती रिपोर्ट्स पॉजिटिव थीं, जिसे ध्यान में रखकर उनका इलाज हो रहा हैं। उनका इलाज काफी सही तरीके से हो रहा है और सच कहूं तो वो पहले दिन से ही ठीक थी। बस कुछ लक्षण थे, जिसके चलते उन्हें एडमिट किया गया था।"
20 मार्च को हुई थी कोरोना की पुष्टि
कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि के बाद कनिका कपूर को 20 मार्च को एसजीपीआई में भर्ती किया गया था। कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। उसके बाद वे लखनऊ के महानगर स्थित एक अपार्टमेंट में रुकीं।जहां 700 परिवार रहते हैं। कनिका ताज होटल में रखी गई पार्टी में शामिल हुईं। 15 मार्च को यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी। इस पार्टी में उनके साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप समेत कई लोग मौजूद थे।
इनमें से 45 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीनों नेताओं ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए 50 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए थे।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment