Featured Posts

Breaking

Tuesday, 31 March 2020

चार्ज संभालते ही एक्शन में आए डीएम सुहास एलवाई, कंपनी को सील करने का आदेश,

चार्ज संभालते ही एक्शन में आए डीएम सुहास एलवाई, कंपनी को सील करने का आदेश


ऑडिटर पर केस दर्ज 

गौतमबुद्ध नगर के नए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मंगलवार तड़के साढ़े पांच बजे सूरजपुर कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना पदभार संभाल लिया। जिले के इतिहास में ये पहला मामला है जब किसी डीएम या किसी अफसर ने इतने सवेरे पदभार ग्रहण किया है। इसके साथ ही एक्शन भी शुरू हो गया है।

डीएम ने बताया कि, सेक्टर 135 स्थित सीजफायर कंपनी पर एफआईआर दर्ज है, आज उसे सील भी कर दिया जाएगा। जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीएमओ ने कंपनी के ऑडिटर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ऑडिटर की लापरवाही की वजह से ही शहर में संक्रमण फैला है।

अनुशासनहीनता में बीएनए सिंह हटाए गए थे

नोएडा में अब तक कोरोना वायरस से 38 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। सीएम योगी ने सोमवार को इस महामारी से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नोएडा पहुंचे। उन्होंने यहां कोरोना से बचाव की बदइंतजामी पर अफसरों को कड़ी फटकार लगाई।

सीएम इतने नाराज हुए उन्होंने डीएम से कहा- बकवास मत करिए। सीएम की फटकार के बाद डीएम बीएन सिंह ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर तीन महीने की छुट्‌टी मांग ली। मुख्य सचिव ने उनका तबादला राजस्व परिषद लखनऊ में करके उनकी जगह सुहास एलवाई को नोएडा का नया डीएम बनाया।

सुहास 2007 बैच के आईएएस हैं। मुख्य सचिव ने कहा- कोरोना नियंत्रण में नोएडा डीएम फेल रहे। उन्होंने छुट्टी की चिट्ठी वायरल की, यह अनुशासनहीनता है। उन्होंने चेयरमैन नोएडा ऑथोरिटी आलोक टंडन और डीएम बीएन सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

एक कंपनी बनी कोविड-19 के फैलाव का केंद्र

कंपनी सीज फायर के प्रबंधन की एक गलती ने जनपद में कई लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। कंपनी में विदेशी आडिटर के संपंर्क में आए लोगों में कोविड-19 की लगातार पुष्टि हो रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

बहराल जॉन के संपंर्क में आए और उसकी पूरी चेन को ट्रेक करने का काम जारी है। अब तक अडिटर की चपेट में आने से करीब 19 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनकी संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

चार्ज संभालते ही एक्शन में आए डीएम सुहास एलवाई, कंपनी को सील करने का आदेश,
डीएम सुहास ने तड़के साढ़े पांच बजे कलेक्ट्रेट में संभाला चार्ज।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I