Featured Posts

Breaking

Sunday, 29 March 2020

मेरठ में पलायन कर रहे लोगों पर प्रशासन की नजर,

मेरठ में पलायन कर रहे लोगों पर प्रशासन की नजर,

एडीजी ने कहा- दिल्ली यूपी बार्डर पर मौजूद लोगों की हर संभव मदद की कोशिश 

 उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का आज पांचवां दिन है। लॉकडाउन में जरूरी चीजों के लिए लोग बाहर निकलने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में लोगों की मदद करने के लिए एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार ने रविवार को खुद ही शहर की स्थिति का जायजा लिया।

लॉकडाउन के चलते लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने घरों में ही रहें। उन्होंने कहा कि किसी को भी आवश्यक सामान की कमी नहीं होने दी जाएगी। दिल्ली और यूपी बार्डर पर जो लोग फंसे हैं उन्हें उनके घर पहुंचाने की हर कोशिश हो रही है।

रविवार को शहर के बेगमपुल पर पहुंचे एडीजी प्रशांत कुमार ने मीडियो से बातचीत के दौरान बताया कि लोगों को किसी तरह के सामान की कमी नहीं होने दी जाएगी। सब्जी भी लोगों को उनके घर के पास ही उपलब्ध कराये जाने की तैयारी चल रही है।

बड़ी मंडियों में भी व्यवस्था की जा रही है ताकि किसी भी सब्जी या फल की कमी न रहे। इसके अलावा दवाओं के लिए भी व्यवस्था की गई है। एडीजी ने बताया कि जो लोग पलायन कर रहे हैं उनकी मदद भी शासन के दिशा निर्देशानुसार की जा रही है।

दिल्ली यूपी बार्डर पर मौजूद लोगों को उनके स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। वहां वरिष्ठ अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर रखे हैं। एडीजी ने बताया कि शनिवार के बाद से अभी तक जोन में कोरोना पॉजिटिव का नया केस सामने नहीं आया है।

एडीजी के साथ एसएसपी मेरठ अजय साहनी और डीएम अनिल ढींगरा भी मौजूद थे। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनके इलाकों को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। घर घर जाकर लोगों की जांच की जा रही है।

मेरठ में पलायन कर रहे लोगों पर प्रशासन की नजर,
बस पकड़कर अपने घर लौटने की कोशिश मे लोग


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I