Featured Posts

Breaking

Monday, 30 March 2020

आलोचना के बाद कोहली बोले- मैं और अनुष्का लगातार मदद कर रहे;

आलोचना के बाद कोहली बोले- मैं और अनुष्का लगातार मदद कर रहे; 

16 साल की रिचा घोष और मनु भाकर ने 1-1 लाख रुपए दिए

भारत समेत आज दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की महामारी से जूझ रहे हैं। देश में इस संकट के समय में बीसीसीआई, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे समेत कई खिलाड़ी आगे आए हैं।

जबकि विराट कोहली सिर्फ संदेश ही देते रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी ने भी एक लाख रुपए ही दान दिया था, जिसे बाद में उनकी पत्नी ने अफवाह बताया। कोहली और धोनी की जमकर आलोचना हो रही थी। इसके जवाब में कोहली ने ट्वीट किया कि वे और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहायता कोष में लगातार मदद कर रहे हैं। हांलाकि, उन्होंने कितनी राशि दान दी है, इसका खुलासा नहीं किया।

कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘अनुष्का और मैं प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में लगातार मदद कर रहे हैं। देश में जो संकट का समय चल रहा है, उसे देखकर हमारा दिल दुख रहा है। उम्मीद है कोरोनावायरस से लड़ाई में हमारी मदद कारगर साबित होगी और लोगों को दुख दूर होगा।’’

भारत में अब तक 32 की मौत

चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना के कारण दुनियाभर के 195 देशों में सोमवार सुबह तक 33 हजार 993 लोगों की मौत हो चुकी है। 7 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। यूरोप में इटली और फ्रांस सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रविवार को इटली में 756 और स्पेन में 821 लोगों की मौत हुई है। वहीं, भारत में संक्रमितों की संख्या 1200 से ज्यादा हो गई है। जबकि 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाली रिचा ने भी 1 लाख रु. की मदद की

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा ऑलराउंडर रिचा घोष ने पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए देने की घोषणा की। रिचा ने कहा कि कोरोना से लड़ने में मदद का यह सही समय है और देश की नागरिक होने के नाते उनका फर्ज बनता है कि वह इस मुश्किल समय में अपना कुछ योगदान दें।

वहीं, महिला निशानेबाज मनु भाकर ने हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए की मदद देने का फैसला किया है।

भाकर ने ट्वीट किया, ‘‘यह ऐसा समय है जब लोगों की जान सबसे ज्यादा मायने रखती है। हम सभी को वह करना चाहिए, जिससे हम जिंदगियां बचा सकें। मैं 1 लाख रुपए की मदद का ऐलान करती हूं और उम्मीद करती हूं कि आप भी इस आपदा में कुछ न कुछ योगदान देकर देश की मदद करेंगे।’’

आलोचना के बाद कोहली बोले- मैं और अनुष्का लगातार मदद कर रहे;
विराट कोहली ने ट्वीट किया- देश में फैली महामारी को देखकर मेरा और अनुष्का शर्मा का दिल दुख रहा। -फाइल

https://ift.tt/2UJFFl6

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I