Featured Posts

Breaking

Sunday, 8 March 2020

एंबुलेंस में कपड़ों को चढ़ाई जा रही थी ग्लूकोज;

एंबुलेंस में कपड़ों को चढ़ाई जा रही थी ग्लूकोज; 


पुलिस ने तलाशी ली तो मिली 26 पेटी शराब




एंबुलेंस में कपड़ों को चढ़ाई जा रही थी ग्लूकोज;
 यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल प्लाजा के पास पुलिस ने एक एंबुलेंस पकड़ी है, जिससे शराब की तस्करी की जा रही थी। एंबुलेंस के स्ट्रेचर पर कपड़े बिछाए गए थे, ताकि लोगों को भ्रम रहे कि कोई मरीज लेटा है। ड्रिप स्टैंड पर ग्लूकोज की बोतल भी टंगी थी। शक होने पर पुलिस ने रोका तो ड्राइवरएंबुलेंस छोड़कर भाग गया। एंबुलेंस से26 पेटी शराब बरामद की गई है।

डीसीपी राजेश सिंह ने बताया- शनिवार देर रात जेवर टोल प्लाजा पर चेकिंग चल रही थी। तभी एक एम्बुलेंस (यूपी 23 टी 0378) सायरन बजाते हुए आ रही थी। पुलिस वालों ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक एंबुलेंस छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने एंबुलेंस की चेकिंग की तो 26 पेटी हरियाणा में बिकने वाली अंग्रेजी शराब बरामद की गई। एंबुलेंस के अंदर से 1 फर्जी नंबर प्लेट डीएल 9 सीटी 0378 बरामद हुआ। स्ट्रेचर के नीचे बनाए गए बॉक्स में शराब को छिपा कर रखा गया था।


Greater Noida Liquor Smuggling: Illegal liquor Recovered By UP Police in Uttar Pradesh GautamBuddh Nagar District

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I